भाव 'प्रिया' के, मैने बस शब्दों मे उतारा है,,सुन्दर भावों कों मुझ तक तरंगित करने के लिए 'प्रिया' को आभार❤
क्यों आते हैं लोग
ज़िन्दगी मे महकते
एहसास लेकर
खूब झनकाते हैं साज़
संग प्यार का
आगाज़ देकर।
मै फैले किनारों सी
अपनी ही रेत मे
लिपटी मस्त थी
क्यों मचलती मौजों
से भिंगो कर
चले जाते हैं।
मेरी रेत को संग लेकर
आना है गर जाने के लिए
तो यू दिल ना लगाओ
हसींन सपनों की फिर
महफिलें ना सजाओ
यूँ बिखेर कर यादों
के मोती ता उम्र के लिए
दूर मुझसे मत जाओ।
