बहुत सुहाना बचपन मेरा
याद मुझे जब आता है,
मीठी-मीठी यादों के वन में
धीरे से ले जाता है
दिनभर मस्ती और कुश्ती
फिर जब छाती थी सुस्ती
माँ की गोदी मे छुपकर
सुन्दर सपनों मे खोजाता।
मीठी-मीठी यादों के वन मे
चुपके से खो जाता ।।
जितनी चाहे शैतानी कर लूँ
डाँट कभी न पड़ती थी,
एक प्यारी सी मुस्कान पे मेरी
माँ मुझको बाँहों मे भरती थी ।
ऐसा प्यारा बचपन मेरा
याद मुझे जब आता है,
मीठी-मीठी यादों के वन में
चुपके से ले जाता है ।।
इस गीत को ऐसे भी पढ़ के देखें अलग विन्यास में
रचना में यथोचित सुन्दर संशोधन हेतु हरीश भट्ट जी को हार्दिक आभार 😊
बहुत सुहाना बचपन मेरा
याद मुझे जब आता है,
मीठी यादों के उपवन में
चुपके से ले जाता है
दिनभर मस्ती और कुश्ती
खुद में ही इतराती थी
फिर जब छाती थी सुस्ती
माँ की याद सताती थी
माँ की गोदी मे छुपकर
सपनों मे खो जाता हैं ।
मीठी यादों के उपवन मे
चुपके से ले जाता हैं ।।
जितनी भी शैतानी कर लूँ
डाँट कभी नहीं पड़ती थी,
प्यारी सी मुस्कान पे मेरी
माँ बाँहों मे भरती थी ।
ऐसा प्यारा बचपन मेरा
अब भी मन सहलाता हैं,
मीठी यादों के उपवन मे
चुपके से ले जाता है ।।
