(सोचा आज अपनी ही फोटो लगा दूँ😀)
बेसबब बेवजह की ये बातें
***********************
बस तुमको रोके
रखने के खातिर
बुनती हूँ कितनी
बातों की महफिल
बेवजह,बेअदब
बेसबब हैं ये बातें,,
तुम्हे भी कभी तो
थकाती हैं ये बातें,,,
कहाँ तुम संग
कोई गृहस्थी है मेरी
एक बादल के टुकड़े
सी हस्ती है मेरी
फिर कहाँ से लाऊँ मैं
सागर सी बातें
कभी खत्म ना होने
वाली वो बातें,,,
जीवन का साथी
बनकर के चलना
पथ की धूप-छांवों
में जलना-सम्भलना
वो पूजा की वेदी पर
साथ मंत्रों का पढ़ना
कुछ भी तो नही है
जिसका दंभ भर लूँ
फिर क्या तर्क छेड़ूँ?
मै क्या बात कर लूँ?
बड़ी अनबुझी
पहेली से ये रिश्ते
खामोश रातों में
चीखते से ये रिश्ते
नही कोई मंज़िल
नही कोई ठिकाना
बस चले जारहे हैं
गुमराह से ये रिश्ते
आनंद देती हैं बस
बंधनों की ये बातें
समाज की मोहरों
पर खरे उतरते
संबन्धों की बातें
खत्म करना भी
चाहूँ तो लिपटती
बहुत हैं, झटकना
भी चाहूँ तो चिपटती
बहुत हैं,,,
बेसबब, बेअदब
बेवजह की ये बातें,,,,,,,।
लिली 😊
बेसबब बेवजह की ये बातें
***********************
बस तुमको रोके
रखने के खातिर
बुनती हूँ कितनी
बातों की महफिल
बेवजह,बेअदब
बेसबब हैं ये बातें,,
तुम्हे भी कभी तो
थकाती हैं ये बातें,,,
कहाँ तुम संग
कोई गृहस्थी है मेरी
एक बादल के टुकड़े
सी हस्ती है मेरी
फिर कहाँ से लाऊँ मैं
सागर सी बातें
कभी खत्म ना होने
वाली वो बातें,,,
जीवन का साथी
बनकर के चलना
पथ की धूप-छांवों
में जलना-सम्भलना
वो पूजा की वेदी पर
साथ मंत्रों का पढ़ना
कुछ भी तो नही है
जिसका दंभ भर लूँ
फिर क्या तर्क छेड़ूँ?
मै क्या बात कर लूँ?
बड़ी अनबुझी
पहेली से ये रिश्ते
खामोश रातों में
चीखते से ये रिश्ते
नही कोई मंज़िल
नही कोई ठिकाना
बस चले जारहे हैं
गुमराह से ये रिश्ते
आनंद देती हैं बस
बंधनों की ये बातें
समाज की मोहरों
पर खरे उतरते
संबन्धों की बातें
खत्म करना भी
चाहूँ तो लिपटती
बहुत हैं, झटकना
भी चाहूँ तो चिपटती
बहुत हैं,,,
बेसबब, बेअदब
बेवजह की ये बातें,,,,,,,।
लिली 😊
