रविवार, 26 नवंबर 2017

क्यों हर बार औरत को विषय बनाया जाय?

                          (चित्राभार इन्टरनेट)

   क्यों हरबार औरत को विषय बनाएं??
*****************************

रचनाकारो से कह दो
खुली छाती और चिथड़ों
में लपेट किसी औरत को,
अपने सृजन पर ना इतराएं
कभी विकृत मनोभावों और
कुलषित विचारों की अंधेरी
कोठरी में छुप छुप कर रोते
पुरूषों को अपने सृजन का
विषय बनाएं,,,,,,

कहकर,रोकर सबके सम्मुख
औरतें खुद को संभाल लेती हैं
वह धरा सम हर विकारव्यवहार
डकार लेती है,उन पुरूषों को
चाहिए सहानुभूति आपकी जो,
पौरूष के झूठे दंभ में अपना दर्द
हैं छुपाते,दमित कुंठाओं के उद्गारों
से समाज को विकृत हैं बनाते,,

ईश का सृजन दोनों,क्यों किसी
एक पर हो चर्चा? कभी पुरूष
भी अपने मन की खोह में दबे
दर्द,भय,अहम्,उत्पीड़न,शोषण
के चीथड़ों में लिपटा अपना वजूद
दिखलाएं,क्यों हर बार औरत को
ही आयोजनों का विषय बनाएं,,?

लिली 😊

शुक्रवार, 24 नवंबर 2017

हे साहित्य! तुम्हे आत्मसात् करती हूँ,,

(चित्राभार इन्टरनेट)

आसान नही होता
सांसारिकता में बंध
तुम्हे रचना,,
फिर भी मै प्रयास 
करती हूँ,,
हे साहित्य! 
मै तुम्हे आत्मसात 
करती हूँ,,,,

मिले हो ईशाषीश से
तुम्हे प्रीत का मुधरतम्
गीत मान 
मै तुम्हे काव्यसात्
करती हूँ,,
हे साहित्य!
मै तुम्हे आत्मसात 
करती हूँ,,

हाँ प्रेमासक्त हुई तुम
संग,मै प्रेम शंख का
निनाद् करती हूँ
मै तुम्हे विख्यात्
करती हूँ,,
हे साहित्य!
मै तुम्हे आत्मसात 
करती हूँ,,

लिली🌷

शिव सम साहित्य मेरा,,,

                       (चित्राभार इंटरनेट)
शिव सम
साहित्य मेरा,
शान्त,स्निग्ध,
सौम्य,सुन्दर
लीन है अभी
ध्यान योग में,
भावनाएं मेरी
गौरी सम,चाहती
हैं उसे जागृत करना
शिव सम
साहित्य मेरा,,,,,,

उसे समर्पित
करनाचाहती हूँ
तपस्या मेरी,,
कर अर्पित मेरी
संवेदनाओं के
बेलपत्र,शब्दों
का दुग्धाभिषेक
मदार,धतुर से
उद्गार,मधु लेप
से रसालंकार,
सब उसे अर्पण
करना चाहती हूँ,
भावाभिव्यक्तियां को
गौरी बना उसे वरण
करना चाहती हूँ,,
शिव सम
साहित्य मेरा,,,,,,

हो प्रसन्न मेरे
तप अर्चन से
जब वह खोलेगा
अपने योग मुदित
नयन,देखेगा मुझे,
सत्यम् शिवम् सुन्दरम्
दृष्टि से, मै शिवमयी
हो उसे खुद में समाहित
कर,बह जाऊँगीं,,,,
बन भावभागीरथी
स्वर्ग से धरा तक
अंतस से बाह्य तक
शिव सम
साहित्य मेरा,,,,

चिरकाल से
हृदय कैलाश में
तपलीन, वह मेरी ही
तलाश में शायद
मै भी सती से
पार्वती सी तुम
से तुम तक पहुँचने
को अधीर,कितने
युग,कितने युग्मों
से उलझती निकलती
आ पहुँची हूँ,अपने
 इष्ट के निकट
अपने शिव के निकट
अपने साहित्य के निकट
शिव सम
साहित्य मेरा,
शान्त,स्निग्ध,
सौम्य,सुन्दर
लीन है अभी
ध्यान योग में,,,

लिली🌷

गुरुवार, 23 नवंबर 2017

कृष्ण कृष्ण होय रहे,,,

                             (चित्राभार इन्टरनेट)


 🌷कृष्ण🌷
**********

कहो कृष्ण कैसे
समेटिहो हमें
हम कृष्ण कृष्ण होय रहे

कृष्ण बदन रूप मदन
मनन मनन मोह रहे
कहो कृष्ण कैसे
समेटिहो हमें
हम कृष्ण कृष्ण होय रहे

कमल नयन कुंज सघन
मगन मगन खोय रहे
कहो कृष्ण कैसे
समेटिहो हमें
हम कृष्ण कृष्ण होय रहे

हिया हूँक पिया मिलन
सजन सजन रोम कहे
कहो कृष्ण कैसे
समेटिहो हमें
हम कृष्ण कृष्ण होय रहे

प्रेम सुधा झरत नयन
रहत रहत रोय रहे
कहो कृष्ण कैसे
समेटिहो हमें
हम कृष्ण कृष्ण होय रहे

लिली😊

रविवार, 19 नवंबर 2017

कुछ शब्द यूँ ही गिर जाते हैं,,,

                         (चित्राभार इन्टरनेट)

हवा ,घटा
नभ,चन्द्र चीर
उड़ते पक्षीं
नदिया का नीर
जब रह रह कर
छू जाते हैं,,,
कुछ शब्द यूँ हीं
गिर जाते हैं,,,

उदधि हिंडोलें
सूरज की पीर
परवत का पौरूष
धरती का धीर
जब रह रह कर
छू जाते हैं,,
कुछ शब्द यूँ हीं
गिर जाते हैं,,,

नव कोपल की
शैशव सी गात
हिलती शाखों की
झनकीली बात
जब रह रह कर
छू जाते हैं,,
कुछ शब्द
यूँ ही गिर जाते हैं,,

उबड़-खाबड़
पथरीले पाथ
मै तुम और
कविता का साथ
जब रह रह कर
छू जाते हैं,,
कुछ शब्द यूँ ही
गिर जाते हैं,,

भौतिकता की
भड़कीले भेद
कुछ आत्मबोध
करवाते खेद
जब रह रह कर
छू जाते हैं,,
कुछ शब्द यूँ ही
गिर जाते हैं,,

लिली🌷

गुरुवार, 16 नवंबर 2017

हे कावित्य! बस तुम्हे समर्पित,,

                          ( चित्राभार इन्टरनेट)

मेरी कविताओं के कावित्य को समर्पित,,


हे कावित्य!
रहते हो मेरी
कविताओं के साथ
कभी तो पकड़ों
जीवन पथ पर भी
मेरा हाथ,,,,,,,,,,,,,

शब्दों और भावों से
आओ निकल कर बाहर,
जिन सड़कों पर तुम्हे 
सोच कई बार मुस्कुराती,
कई बार नयन छलकाती
चलती हूँ,, चलो ना कभी
पकड़ कर मेरा हाथ,,,

हे कावित्य!
रहते हो मेरी 
कविताओं के साथ
कभी तो पकड़ो
जीवनपथ पर भी
मेरा हाथ,,,,

क्यों तुम मेरी कल्पनाओं
में रचते हो? 
एक मौन से
परन्तु नित नए काव्य 
गढ़ते हो?

ख्यालों की रसोई में
पकवानों से पकते हो,
खटकते पटकते बरतनों
में किसी 'राग' से बजते हो,
कभी आओ ना पास,
तुम्हे भी खिलाऊँ 
अपने हाथों से पके
भोजन के ग्रास,,
कहो तुम भी नयनों
में भर अह्लादित नेहपाश
मेरी प्रिये सम नही कोई 
दूजे का साथ 
हे कावित्य!
कभी तो बैठो
मेरे साथ,,,,

क्यों तुम्हे नित नए
उपमानों से सजाऊँ?
गीतों में ढालूँ और दुनिया
को सुनाऊँ?
क्यों तुम्हे एकान्त में समेटूँ
और भीड़ से छुपाऊँ?
तुम क्यों नही मेरे यथार्थ 
का धरातल बनते?
तुम में 'बोए' मेरे सपनों
के अंकुर पनपते,
मैं इन पौध की एक
बगिया सजाती,
बढ़ती फलती 
शाखाओं को तुम संग
देख तुममें सिमट जाती
'शाम' सीढ़ियां चढ़ती 
तुम्हारी आहटों पर,
धड़कनों का होता साथ
हे कावित्य!
कभी तो बैठो 
मेरे साथ,,,
जीवन पथ पर 
पकड़ो मेरा भी हाथ,,

लिली😊

सोमवार, 13 नवंबर 2017

निक्कर नई सिलो दो,,,

                          (चित्राभार इन्टरनेट)

#बालदिवस पर मेरे सभी बाल मित्रों के लिए ☺☺

घप्पूऊ घप्पूऊ
घप घप घप
मुहँ फुलाए
बैठा हप्प
निक्कर छोटी
होगई मेरी
नई सिला दो
झट झट झट

ऊँची ऊँची
दिखती है
कक्षा की टोली
हसँती है,,
मैडम भी
मुझसे कहती अब
नई सिला ले
झट झट झट

माँ बोली
सुन मेरे लाल
टेलर अंकल
नही दिखे थे कल
आते ही सही
करा दूँगीं
आज चला ले
बस बस बस

आज पहन
कर जाता हूँ
कमर के नीचे
खिसकाता हूँ
जो कल ना
निक्कर ठीक हुई
फिर  मानूँगा
ना कोई  बात
चाहे लगा लो
जितनी डांट
पापा से कह दो
कर के फोन
नई दिला दे
झट झट झट

👶👶👶 लिली 👶👶