गौरैया लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
गौरैया लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 19 अगस्त 2017

मन को क्यूँ गौरैया बना डाला,,,,

                       (चित्राभार इन्टरनेट से)

मन को क्यों तूने गौरैया बना डाला,,
बनाया भी अगर तो उसकी मुंडेर से
खुद को क्यों परचा डाला,,,?

रोज़ जाता है उड़ कर तेरी खिड़की
पर लिए एक आस ,,,,,,,,,,
कुछ प्यार भरे दानों और चाहत
की लिए प्यास ,,,,,,,,
चल पागल! उड़ जा हो जा फुर्रररररररर
अभी घर है भरा कौन देखे तुझे
चल हट,,हो जा दुर्ररररररररररर,,,
तूने तो इस खिड़की पर अपना
घोंसला ही बना डाला,,,

मन को क्यों तूने,,,,,,,,,,,,,

बावली सी चिड़िया,,तेरा बावला सा मन
फुदक रही सुबह से लिए
 एक प्यार भरी तड़पन,,,,
झिड़कियों पर भी ना उड़ती,अंदर रही झांक
दिख जाएं कहीं मालिक शायद खुली
हो कोई फांक,,,,
जा देख कहीं और बिखरा हो कोई दाना
यही बोल गए शायद अब भूल के ना आना
इस दर को तूने ठीकाना ही बना डाला,,

मन को क्यों तूने,,,,,,,,

चली थी बड़ा खुद की अहमियत परखने
झूठी सी तल्खियों से पंख फटकने
अब मटक रही सूनी मुंडेर पर
इधर-उधर,,,,
जा अभी घर है भरा नही तेरी कोई
करेगा तेरी फिकर,,,
जब मन हो अकेला तब ही वो गौरैया
बुलाएं, कई कई बार तुझे अह्लाद
से सहलाएं,,,
तूने तो उसे अपना अधिकार ही
समझ डाला,,,

मन को क्यूँ तूने,,,,,,,

लिली😊

गुरुवार, 2 मार्च 2017

प्यारी गौरैया

                     (चित्र इन्टरनेट से)

                           *बालकविता*


   गुटुर-मुटुर मुंडी घुमाए गौरैया,
  खिड़की पे झांक-तांक मचाए गौरैया।
  फुदक-मटक इधर-उधर नाचे गौरैया,
  भोली सी सूरत बना लुभाए गौरैया।
           
              मिट्टी की नदिया मे डुबकी लगाए गौरैया,
              झुंड संग, क्रीड़ामग्न मस्ती रचाए गौरैया।
              हल्के से चहके,कभी शोर मचाए गौरैया,
              जम के पैठे,कभी फुर्र से उड़ जाए गौरैया।
  
  छोटी सी काया,भावों की माया गौरैया,
  मेरा मन भी चटख चंचल बनाए गौरैया।
  चहक-बहक रहा हृदय बनूँ मै भी गौरैया,
  उदक-फुदक ,गुटुर-मुटुर प्यारी गौरैया ।