रविवार, 13 अगस्त 2017

मैया की करें गलबइयां,,,,

                          (चित्राभार इन्टरनेट)

दौड़ मैया के करे गलबइयां,
सरस बोल रिझाएं कन्हैंया।
लपट झपट पुचकार     रहे,
नटखटी चाल बूझें हैं मइयां।

मइया सो माखन ना बनावे कोई,
स्वाद दूजा मन को ना भावै कोई।
कान्हा के मन की सब समझ रहीं,
बालक के प्रेम मे जसोदा सुध खोईं।

कैसो वात्सल्य माखन मे मथ रही,
तिरछे नयन से सब सुख निरख रही।
बड़ो दुलारो मोरा लल्ला।   कन्हैया,
मन ही मन सोच मइयां हरस रही।

लल्ला की मिठी बतियन पे हार गई,
भर स्नेह से अपार गोद में बिठाय लई।
देखो सजल नयन से माखन चटाय रही,
कान्हा के रसीली बतियन पे वारी भई।

भारत माँ की आत्मव्यथा,,,

                       (चित्राभार इन्टरनेट)

 भारत माँ की आत्मव्यथा
**********************

माँ को ही लपेट तिरंगें से,
सूली पर उसको टांग दिया।
देश के रखवालों ने देखो,
देश का जनाज़ा निकाल दिया।

आरोपों की बोली ऊँचीं,
निज कर्तव्यों को त्याग दिया।
आत्मव्यथा से कराह रही माँ ,
हमने विवेक-बुद्धि पर पर्दा तान दिया।

एक राष्ट्र की अस्मिता को कितने
हिस्सों मे बांट दिया,
साम्प्रदायिकता की पौध को हर
कोमल मन में गांत दिया।

महज तमाशाई बनकर जनता ने
हर अफवाहों को तूल दिया
अब तो समझों इनकी चालों कों
निजस्वार्थ को अपने पूर्ण दिया।




माखनचोर लीला रचाए रहे,,,,

                         (  चित्राभार इन्टरनेट)

   🌺🍃सभी को श्रीकृष्णजन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं🌺🍃

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की आप सभी को अग्रिम शुभकामनांए
🍃🌺🍃🌺🍃🌺🍃🌺🍃🌺🍃🌺🍃🌺🍃

घुटुवन के बल जाए के
माखन में अंगुरी डूबाए के 
कछू खाए रहे,कछू गिराए रहे
माखन चोर लीला रचाए रहे।

ग्वाल बालन के टोली बुलाए के
छींके तक टीला बनवाए के
खुद खाए रहे,सबन के खिलाए रहे
माखन चोर उड़दंग मचाए रहे।

सब सखन के संग मिलाय के
जमुना के तट पर डेरा जमाय के
गुलेल से मटकी चटखाए रहे
नटखट गोपियन के सताए रहे।

गइयन के झुंड लइ जाय के
सघन कुंज बीच छितराइ के
अधरन पर मुरली सजाय रहे
मुरारी सबन के सुध बिसराए रहे।

गोपियन संग रास-रंग रचाए के
राधा प्यारी की निदिंया चुराए के
गोकुल के आंसुअन मे बाहाए रहे
कृष्ण मथुरा जावन की राह बनाए रहे।



शनिवार, 12 अगस्त 2017

घुटती संवेदनशीलताएं,,,,,

                       (चित्र इन्टरनेट से)

जो होता है वह
दिखाया नही जाता,,
एक निर्धारित फोकस
 के गोले मे पूरा सच
समाया नही जाता,,,,,,

कौन है असल कसूरवार
ये समझना है मुश्किल
बहुत सर खुजा के देख
लिया नही हुआ कुछ हासिल,,

सच को झूठ बनाने वाला
भी पेट की खातिर लड़े
झूठ को सच बनवा के
दिखवाने वाला भी
पेट के खातिर आड़े,,,

पेट,,पेट की इस लड़ाई
में इनका पेट भरने वाली
संवेदनशीलताएं घुटे,,,,
जिस घर में एक दिया ही
है फ़कत रौशनी करने के
लिए,वह चिराग इन जहरीले
सांपों की फूँक से बुझे,,

सुकोमल संवेदनाओं को
भड़काना अब और भी
आसान हो चला,,,
दुखती रगों पर नमक मिर्च
लगाती सोच को पहुँचाना
अतिव्यक्तिगत हो चला,,

ऐसे विषम परिवेश की बस
एक ही पुकार है,,
देश की चिथड़ी आत्मा रोकर
कर रही चीत्कार है,,

खुद के बुद्धि-विवेक को जगाइए
कुछ निहित स्वार्थों के लिए
झूठ को सच और सच को
झूठ दिखाते मिडियाई
ढकोसलों पर मत जाइए,,

जागिए बंधुओं ना ऐसे
आंतरिक अराजकता फैलाइए
घायल है बहुत देश की आत्मा
अब और ना खंजर बरपाइए

शुक्रवार, 11 अगस्त 2017

आज़ादी का 70 वां साल,,,,,

                       (चित्राभार इन्टरनेट)

उल्टी गिनती शुरू,
जश्ने आज़ादी मनाई
जाने लगी है,,,,,,,,,

दिल्ली मेट्रो को
उड़ानेकी धमकियां
आने लगी हैं,,,,,

सुरक्षा कर्मियों की
स्पेशल ड्यूटियां
लगाई जाने लगी हैं

कुछ अतिसंवेदनशील
इलाकों की नाकेबंदियों
की खबरें आने लगी हैं,,

अफवाहों का माहौल
गरम है,उट-पटांग
बयांबाज़ियां आने
लगी हैं,,,,,,,,,

आज़ादी के 70 साल,
बाद एक नई किस्म
की दहशत नज़र
आने लगी है,,,

सीमाओं पर सुरक्षा
मे कसाव के साथ
आन्तरिक घुसपैठियां
सर उठाने लगी हैं,,

अब लगने लगा है
जनाब,सच में देश
की आज़ादी की
सत्तरवीं वर्षगांठ
आने लगी है,,

गुरुवार, 10 अगस्त 2017

सुनो सजन,,,,!

                        (चित्राभार इन्टरनेट)
 सुनो सजन!
दिखाओ ना
ज़रा नयनों
का दर्पण,,
माथे पे बिंदिया
है लगानी,,
फिर आढूं
मै चुनर धानी।

सुनो सजन!
दिखाओ ना
ज़रा नयनों
का दर्पण,,
आंखों मे कजरा
है लगाना,,
फिर नयन
है तोहसे लड़ाना।

सुनो सजन!
दिखाओ ना
ज़रा नयनों
का दर्पण,,
जूड़े मे गजरा
है सजाना,,
फिर इतरा
के लिपट जाना।

सुनो सजन!
दिखाओ ना
ज़रा नयनों
का दर्पण,,
नयन से नयना
है मिलाना,,
फिर लजा
के नज़रे झुकाना।

सुनो सजन!
हटा दो घर के
सारे दर्पण,,
निखरूँ मै
इन नयनों में झांक,
बोला ना है
कैसा तुम्हारी
प्रीत में अर्पण ?

बुधवार, 9 अगस्त 2017

मै कुमुद-कुंज सी बन जाऊँ,,,,


                            (चित्राभार इन्टरनेट)
                     

आज शुभरात्रि बोलने का मन नही है,,,,,चांद को,,,,,।कुमुदिनियों ने अभी तो अलसाई पलकों को मलना शुरू किया है। धवल,,सुकोमल,,,अधखुली पंखुड़ियों ने अभी तो चांद को देखना शुरू किया है।
     दिन भर तो खुद को कली सा समेटे ,,,,सूरज के ताप से,मन की नरम अभिव्यक्तियों,,भीनी-भीनी सुगन्ध को मुरझाने से बचाए रखा था। अब अपने चितेरे की उपस्थिति मे खुद को खिला रही है।
      रात निःशब्द है,,,और चाँद मेघों से ढ़का हुआ। थोड़ा बोझिल सा है। खुलकर सामने नही आ पाने की विवशता दिख रही है। कोई आग्रह करने का भी आज मन नही,,,। ऐ चांद आज मेघों की झीनी चादर से तुम मुझे निहारो,,,मै तुम्हे निहारूँ,,,,,,,,,,।
       बस आज शुभ रात्रि बोलने का मन नही,,,,,। मै इन कुमुद कुंज के साथ खुद को भी खिला देना चाहती हूँ,,,। पूरी तरह से तुम्हारे ख्यालों मे खुद को लीन कर,,मन के शांत सरोवर पर तैरना चाहती हूँ। जब कभी मन भयभीत कर देने वाली भविष्य की विनाशकारी आशंकाओं के दलदल में फंस जाता है,,,,,,कई दिनो तक विषाद,,भय से तड़पता है,,,रोता है बिलख लेता है,,,सारे नकारात्मक उद्गारों को कहीं अनंत पाताल में छुपा देता है,, तब एक अजीब से ठहराव की अनुभूति आती है।
       उस पल मै अपने को कुमुदिनियों के सौम्य,,उज्जवल,सुकोमल कुंज के बीच बिठा लेना पसंद करती हूँ,,,। मन करता है,,,इस सृष्टि के सुन्दरतम् सृजनों से अपना परिवेश सजा लूँ।
       सब कुछ भूलकर कुमुद कुंजों संग अटखेलियां करती रहूँ।
अपनी अंगुलियों से उन खिले हुए पुष्पों के आकारानुरूप स्पर्श खींचूँ,,,। कभी नयन को झील सा गहरा बना कर,,,उन कुंजोंके झुंडों को बसा लूँ ,,,। अपनी नसिका द्वारा एक दीर्ध निःश्वास के साथ सभी व्यग्रताओं और चिन्ताओं की श्वास बाहर फेंक खाली कर लूँ,,,और बड़े प्यार से एक एक कर हर पुष्प की सम्मोहिनी भीनी-झीनी सी सुगंध को अपने अंतर तक भर लूँ।
           सुकुनी सुगंध का संचार रक्तकोशिकाओं मे भर जाए,,।
मन से मस्तिष्क तक सब कुमुद- कुंज बन जाए। और मै एक शांत सरोवर,,,, सुन्दर कल्पनाओं के कुमुद-कुंज को अपने ऊपर  तैराती हुई,,,मेघों की आगोश में सोए बोझिल चाँद को,,,,,,,,असीम प्रीत से भरी पूरी तरह खिली कुमुदिनी सी अपलक निहारती रहूँ।
          आज शुभरात्रि बोलने का मन बिल्कुल भी नही,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,🌼🌝