बालकविता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
बालकविता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 16 मार्च 2018

❤नटखट गिलहरी❤

                        (चित्राभार इन्टरनेट)

👶👶#बालकविता👶👶👶



ग़ुसलखान की
खिड़की पर,
रहती थी साबुन
की बट्टी,,
जब जाती दोपहर
बाद,
मिलती थी वह
चट्टी-बट्टी😢

रक्खे मिलते गुदड़ी
के ढेर
कतरन-शतरन,
जूट भतेर,,
बूझ ना पाती करता
कौन,,😰
चुपके से घुसता,
ना कोई टेर,,

ए•सी• के फांकों में
घुसकर,
भरी दुपहरी
कुटुर-कुटुर कर,
बुनती रहती
जाने क्या-कुछ ??
एक गिलहरी रहती
घुसकर,,

पकड़ में आई
साबुन चोर,,😈
उफ्फ ये करती
कितना शोर,,😤
भोली आंखें छोटे
कान,🐨
फुर्ती से भागे
हर ओर,,

शान्त दोपहरी में
कितनी बात😰😰
अच्छा भी लगता
इसका उत्पात,,😍
गझिन पूंछ इत-उत
लहरात
लिए धारियां नन्ही
सी गात,,

नटखट गिल्लू आए
ना पास,
झटपट भागे पाकर
आभास,,
पकड़ में आई नन्ही
शैतान,,
फिर भी लगती
मुझको खास❤


रविवार, 17 दिसंबर 2017

चिड़ियारानी

                       (चित्राभार इन्टरनेट)

#बालकविता

चिड़िया रानी बड़ी सयानी
अपने मन की हो तुम रानी।
 
छोटे छोटे पैरों से तुम
फुदक फुदक कर चलती हो।

जाँच परख कर अच्छे से
फिर चोंच से दाना चुगती हो।

बड़ी गजब की फुर्तिली हो
चंचल कोमल शर्मिली हो।

कभी घास पर कभी डाल पर
चीं- चीं करती फिरती हो ।

खुले गगन में पंख पसारे
करती रहती हो मनमानी

चिड़िया रानी चिड़िया रानी
अपने मन की हो तुम रानी।

🐥लिली🐥

गुरुवार, 7 सितंबर 2017

गप्पू गणपति

                       (चित्राभार इंटरनेट)

   
बालकविता
**************

गप्पू गप्पू गंग गणपति।
भोले भाले गंग गणपति।।

भोग लगें जब मोदक के।
जम के खाएँ मन भर के।।


प्रेम भाव विघलित करता।
प्रभु हृदय विचलित करता।।


भक्तों की भक्ति पर कुर्बान।
दिए प्रसन्न हो अक्षुण्ण वरदान।।

आया जब जाने का दिन।
छिप गए सबको बोले बिन।।

मन मोदक पर अटक गया।
साल प्रतीक्षा,मुँह लटक गया।।

प्रिय मोदक और मूषक संग।
चले गणपति गंग गंग गंग।।

बोलो सब मिल एकसुर ताल।
जल्दी आना फिर अगले साल।।