शनिवार, 11 जून 2016

प्रीत का हरश्रृंगार

                      (चित्र इंटरनेट की सौजन्य से)

इस भीषण तपती गरमी मे एक अद्भुत शीतल कल्पना होचली,,,,खुली आँखों ने एक प्यारा स्वप्न दिखाया,और मै शरद ऋतु की प्रभात बेला मे, तुम्हारे संग सैर पर निकल चली।
  हाथों मे डाले हाथ लहराते हुए , सुबह की हल्की गुलाबी ठंड,,,,,,,,, ।एक 'हरश्रृगांर के पेड़' पर बरबस दृष्टी चली गयी,,,,,,हरी घास के गलीचे पर पेड़ फैलाव के अनुरूप पुष्प ऐसे झर कर बिछे थे मानो,,,, हरी घास के प्यार भरे निवेदन पर खुद को पुर्णतः समर्पित कर दिया हो।
   मंद शीतल बयार मे हरश्रृंगार की , समस्त इन्द्रीयों को वशीभूत करदेने वाली सम्मोहिनी सुगंध से हमारा मन अछूता न रह सका,, और हमारे प्रेम का 'हरश्रृंगार' प्रस्फुटित होने लगा।
  तुम्हारी गोद मे अपना सिर रख मेरा 'पुष्प मन' ऐसा झर कर बिखर गया जैसे,,, हरी घास के निवेदन पर हरश्रृंगार ने खुद को समर्पित कर दिया था ।पवन के हल्के शीतल झोंके हम पर प्रेम  पुष्प वर्षा करते रहे,,।
   सम्पूर्ण वातावरण पक्षियों के कलरव और हमारे नयनो की मूक भाषा से गुंजाएमान हो उठा। मुझे नही अनुमान था कि शांत दिखने वाले दो नयनों का 'हरश्रृंगारिक प्रेम' जब कुलाचे भरता है,,, तो इस कदर शोर करता है,,,,।
     कभी अपलक दृष्टी से तुम्हारा मुझे निहारना और मेरा शर्मा कर पलके झुका लेना,,,धड़कनों के स्पन्दन को तीव्र कर देता है। मेरे खुले केशों पर स्वतंत्र होकर हरकत करती तुम्हारी उगँलियाँ असीम सुख की अनुभूति करती हैं।
   जीवन की उलझनों भरी इस ग्रीष्म ऋतु मे तुम्हारा साथ शरद ऋतु मे महकते 'हरश्रृंगार ' की तरह एक नयी ऊर्जा देता है,एक नई दिशा देता है,,,नही तो क्या मेरी आँखें ऐसे स्वप्न की कल्पना कर पाती,,,??????
   कल फिर किसी नये अद्भुत, असीम ,आनंद की अभिव्यक्ति की आशा लिए हमारी 'हरश्रृंगारिक प्रीत' वापस घर लौट गई ,,,,,,।

बुधवार, 8 जून 2016

मन के साथ कुछ क्षण,,,,

                     (चित्र के लिए मेरे मित्र कर्नल गोरखनाथन जी को आभार)

आज कुछ पल 'मन' के साथ बिताए,,,,,, समुद्र के किनारे रेत पर बैठा,,, उगलियों से कुछ आकृतियाँ खींचता है,,,,,,फिर उन्हे मिटा देता है,,,फिर खींचता,,,,,घंटों इसी प्रक्रिया मे खोया हुआ उसे जारी रखता है।
   अचानक एक लम्बी गहरी साँस लेकर अंतरिक्ष की ओर देख खड़ा हुआ,,,,हाथों मे लगी रेत को झाड़ा,,, दो कदम चला। अहहहहहहहहहह ! जाने किस उहापोह मे है????
   शाम ढलते ही सूरज को हसरत भरी निगाहों से देखता है, शायद कोई बहुत बड़ी उम्मीद लगाई थी,प्रभात की प्रथम किरण से,,,,,,,,जिसके पूरा ना होने पर बड़ी उदासीनता के साथ, अपलक दृष्टी से तब तक देखता रहा, जब तक सूरज दूर समुद्र की हलचल करती लहरों मे डूब नही गया ।
  एक मुस्कान के साथ वापस  चल पड़ा। ऐसा लगता था,,,,,,,मानो जीवन के सफर मे अकेला जूझ रहा था, और टूट सा गया था। हम्म्म्म्म्,,,,, हाथ बाँधें, गरदन झुकाए, किनारे-किनारे रेत के साथ खिलवाड़ करता हुआ, अपनी असमर्थता को कह पाने मे असफल।
   अकेला था,,,,कोई विश्वासपात्र नही था,,अतः यह प्रण कर लिया था, किसी से कुछ ना कहूँगा,,,,,,हसूँगा,,,, बोलूंगा,,,,, चेहरे पर बेबसी??????? नही,,,,,कभी नही,,,,। लेकिन कब तक????????थकान भरे दिन के बाद जब शाम आती है, एकाकीपन साथ लाती है,, तब स्वतः नम आखों के साथ बुदबुदा उठता है- "हाय मै अकेला"!!!!!!
    सम्भाला उसने स्वयं को और तेज गति से गन्तवय की ओर चल पड़ा। उफ्फ,,,, ये बेबसी ये निराशा !!! रेत पर लकीरें खींचने, ढलते सूरज अपलक देखने को विवश कर देती है।
    परन्तु येम 'मानव मन' है, एक नयें प्रभात के साथ नई आशा करना इसका स्वभाव है। आशा है एक नए प्रभात का उदय शीध्र होगा।।।।।

मंगलवार, 7 जून 2016

कोमल अभिव्यक्ति अतीत के गलियारे से

                                                  (चित्र इन्टरनेट से लिया गया है)




 नीरव रात,ठंडी ठंडी पवन का मधुर स्पर्श मात्र मन को प्रसन्न कर गया। चाँद छिपा है बादलों की ओट में, देख रहा है चुपचाप कि मेरी अनुपस्थिति मे ये धरती कैसी लगती है? और इस आँख मिचौली का आभास पृथ्वी को हो चुका है, शायद दूर क्षितिज पर आसमान ने यह बात पृथ्वी के कान मे फुसफुसाई है-" क्यों विह्वल नेत्रों से चन्द्रमा को खोजती हो? वो वही बादलों की ओट मे बैठ इस सुहावनी रात मे तुम्हारे शांत, धीर रूप और गति को देख प्रभावित हो रहा है।
    यह सुन पृथ्वी लजाती है, नेत्र झुकाती है, मुस्कान बिखेरती है, जैसे अन्तरमन मे हुई अद्भुत हलचल को छिपाना चाहती हो। लेकिन वो यह अनुभूति छिपा नही पाती   वह रात्रि के इस मनोहरित वातावरण के रूप छलक जाती है। 
    पृथ्वी के इस अद्भुत सौन्दर्य को देखकर चन्द्रमा छुप नही पाता,,,,,,   और तब होता है धरती और चन्द्रमा का मिलन,,,, पर दूर से,,,क्योकी उन्हे डर है कोई उन्हे देख न ले । ये दूर के इशारे दोनो को सन्तोष देते हैं।
     रात मे खिलती कुमुदिनी चाँद और पृथ्वी के मिलन पर दोनो की प्रसन्नता की अभिव्यक्ती है। धीमे-धीमे बहती पवन से नदियों और झरनों की लहरों से उठने वाले संगीत मे तल्लीन चन्द्रमा की आगोश मे पृथ्वी,,,,,,, आह!!!!! ये दैविक अनुभूति,,,,,,।
    इस प्रेम और सुकून की मौन बेला मे कब समय बीत गया पता ही नही चला,,,,,। अचानक पक्षियों के कोलाहल और सूर्य की प्रथम किरण,,,,,,,जैसे आँख मलते हुए उठा हो।यह देखते ही दोनो ने एक दूसरे से विदा ली
   चन्द्रमा बार बार पीछे मुड़कर पृथ्वी को देखता गया, जैसे कह रहा हो- प्रिय !चलता हूँ, रात्रि मे फिर मिलेंगें ,,,,जब वातावरण मे प्रेम होगा, सरसता होगी , मौन होगा,,,पुनः मिलन की आशा लिए दोनो ने एक दूजे से विदा ली।

सोमवार, 6 जून 2016

अमलतास

  
         शुष्क गर्मियों मे भी मिलती भीगी हुई  रात है..
         दिल मे हो जोश और हौसला बुलंद ,बन जाती बिगड़ी             हुई बात है ..
          जो मिला खुशी उसे अपनाते चले तो ज़िन्दगी
          महकता हुआ 'अमलतास' है .....
     
          हर मोड़ पर एक नई चुनौती एक नए इम्तिहान की
          शुरूवात है
         जूझं कर उभरा है जो,नए युग का आगाज़ है
         मुस्कुराता हर दर्द में तो झूमता हर साज़ है
         ज़िन्दगी हर मोड़ पर महकता हुआ ' अमलतास' है  ।।
         
 
       


शनिवार, 4 जून 2016

तोते राम


                         स्कूल से आए तोते राम,
                          आते ही शुरू हुआ बखान,
                          बंटी ने थी काॅपी फाड़ी,
                          अंकित ने थी पेंसिल तोड़ी,
                          पी गया पानी चिंटूराम,
                           मैडम ने नही छिला आम।
                           मै तो बैठा था चुपचाप,
                           टीचर ने यूँही मारी डाँट।
                           माँ बोली अब मेरे लाल,
                           छोड़ दे गुस्सा पी ले दाल।।

दशहरा

             
                    वीर ,साहसी और बलवान
                    सबके मन मे बसते राम ।
                     दशरथ की आँखों के तारे,
                     अवध नगरी मे सबके प्यारे।
  रावण को था मार गिराया,
  पाप अधर्म का किया सफाया।
  पाप पर पुण्य की जीत हैं राम,
  विजयदशमी का प्रतीक हैं राम।
                  लखन ,सिया और हनुमान,
                   सबके मन मे बसते राम ।।
         
          ।। जय श्री राम ।।

शुक्रवार, 3 जून 2016

छोटू मेरा नटखट

               
                छोटू मेरा नटखट है,
                भागे देखो सरपट है,
                 सारे दिन शैतानी करता,
                 नही किसी से है वो डरता।
                  सोफे से नीचे वो कूदे,
                  दादा जी का ऐनक छेड़े।
                  नल का पानी खुल्ला छोड़े,
                   कभी पटक कर चीजे तोड़े।
                   डाँट पड़े तो प्यार दिखाए,
                   सारा गुस्सा दूर भगाए।
                   करता कितनी बड़बड़ है,
                   चुप्पी इसकी  गड़बड़ है।
                   छोटू मेरा नटखट है,
                   भागे देखो सरपट है।