गुरुवार, 27 जुलाई 2017

मन्नो,,,,,,,

                        (चित्र इन्टरनेट से)

लघुकथा

------------------

  मन्नों



अक्सर छोटी-छोटी गलतियों पर माँ जली-कटी सुनाती थी,,,,, अरे जन्मजली! पैदा होते ही मर जात तो अच्छा होत,,।
भाग फूट गए हमार जे दिन तू हमार कोख से जन्म लिए रही ,,,। जेकरे घरे जाई ऊ घर के हो नरक बना देई,,! बहुतही दुख है तोरे कपाल मा,,!!
बोलते बोलते हाथ मे जो होता उसी से बड़ी निर्ममता से पीट देती थी मन्नों को ।
      और मन्नों दिल मे चीत्कार लिए बस आंसूओं की धार लिए पीटती रहती थी,,,और कड़ुवे वचनों का जहर जहन मे उतारती रहती थी।
        ज़हर के इन कड़ुवें घूंटों ने उसे अंदर से एकदम चकना चूर कर दिया था,,उम्र ही क्या थी उसकी यही कोई 14-15 साल,,। कई बार उसका जी करता की घर से भाग जाए,,या गांव के कुएं मे कूदकर अपनी जान दे दे। पर अपने परिवार की बदनामी का भय उसके पांवों लगाम दे जाता था।
           एक दिन पड़ोस की चाची गांव के बुधई कुम्हार की बेटी की बात बताने लगी,,उसकी बेटी धनिया के साथ हुए कुकर्म, से अपना आत्मसंतुलन खो धनिया ने खुद पर मिट्टी का तेल छिंड़क आत्मदाह करने का असफल प्रयास किया,,,। वह मरी तो नही,,,बुरी तरह जल गई,,,और अब जले हुए घावों के जख्मों ने उसे जीते जी मार तो दिया है,,,पर वह जीवित है।
               चाची की कहानी पर माँ की वैसी ही उलाहना भरी टिप्पणी,,,," लड़कियन की जान बड़ी सखत होवे है,, इतनी जल्दी नाही मरत ये,,भगवान ना जाने का खाए के इनकेर बानाए रहे,,। जो मर जात ,तबहीं  अच्छा रहत,,जिन्दगी भर का लिए मूँग दली बाप-महतारी के छाती पर,,,!"
          धीरे-धीरे मन्नों ने इन आत्मघाती उलाहनाओं के साथ जीना सीख लिया था।क्योंकी 'धनिया की पर गिरी गाज़, पर उसके माँ की टिप्पणी ने उसके मन मे घर कर लिया था,,। उसको लगने लगा - यदि उसका भी कोई प्रयास असफल रहा तो,,,,?????
          मन्नों ने इन झिड़कियों और कड़ुवी उलाहनाओं को अपना दैनिक आहार बना लिया,,अब वह ढींठ हो चुकी थी,,कभी-कभी उसे वही एक तरीकी बातें सुन हंसीं आ जाती थी,,।
माँ उस पर और खिसिया जाती,,,,, "देखा हो भूरे (भाई) के पापा,,कैसन निरलज होय गई है तोहार दुलारी,,,जाए देयो ससुराल,,,
सास के जब लाठी पड़ी तब भाग के आई हमरे द्वारे,,,,। पर सुन ले कान खोल कर हम नही घुसे देब अपने घर मा,,,। ईसवर जाने कब इस कुलक्षनी से हमार जान छुटी,,,।"
        मन्नों का दर्द सपने सजाना सीख गया था। शायद इसीलिए उसे अब उतनी तकलीफ नही होती थी।
          हमारे समाज मे ऐसी मन्नों की भरमार आज भी है,,,भले ही हम आधुनिकता का तथाकथित आवरण अपने समाज को पहनाने का दावा करते हों।
         एक औरत ही औरत की शत्रु है?,,,या मन्नों की माँ बचपन से ही उसे नारी जीवन की सत्यताओं का आभास कराने का प्रयास कर रही थी,,?? जितने भी दमघोंटू परिवेश मे जीवन पटक दे,,, हम औरते जी लेती हैं,,,मुस्कुरा लेती हैं,,,,,सपनों की दुनिया के आवरण मे अपना यथार्थ छुपा लेती हैं।

                *समाप्त**

मंगलवार, 25 जुलाई 2017

यें हैं इशिता 😘

                           ❤इशिता रानी
                                 बड़ी सयानी❤


दिखती है भोली
बंदूक की गोली
      मासी भी डरती
      पा गुन्नू की झिड़की
जारी है फरमान
मैने पकड़े हैं कान
     लिखनी है कविता
     गुन्नू जी की सहिंता
बुद्धि की चटख
बातों से दे पटख
     चरखी सी डोले
     एक सांस मे बोले
कल्पना है अद्भुत
हैरत से करे बुत
        ड्रांइग करे सुहानी
         हर चित्र एक कहानी
तकनीकी उस्ताद
सब देते हैं दाद
         सब की प्यारी
          इशिता हमारी

नन्ही परी त्वरा😘

                        ❤नन्ही परी त्वरा
                       पुलक उठी धरा❤

नन्ही सी त्वरा
थिरकता अंतरा
      छोटी सी चिड़िया
      खुशियों की पुड़िया
सुकोमल अनुभूति
ईशाषीश का मोती
      देवी का रूप
       करे अविभूत
स्नेहिल आशीष
गर्वित करे शीर्ष।

प्यारी सी बूबू❤

                     ❤  इशिता दृशानी प्यारी बहने
                        मीठी मुस्कान दोनो के गहने❤

छोटी सी बूबू
करती है घूंघू
      आंखों मे तारे
      लगे बड़े प्यारे
देती है पप्पी
जादू की झप्पी
        दादी की पोती
         छोटू सा मोती
गुन्नु है दीदी
बिल्कुल ना सीधी
          मम्मी की कुटकुट
          पापा की चुटचुट
बुआ की बोगेश
मीठा सा शन्देश
         प्यारी सी बूबू
          करती है घूंघू।

सोमवार, 24 जुलाई 2017

प्यारी सी माही❤

                           मिलिए नटखट 'माही' से❤
                           खुशियों भरी सुराही  से

               ***बालकविता**


छोटी सी एक गुड़िया है,
चटख चुटिली चुटपुटिया है।
बातों का      भंडार समेटे,
प्यारी सी माही बिटिया है।

नटखट झट झट भागे ये
खोले    दिमागी धागे ये।
समझो ना इसको भोली रे,
है शैतानी    की झोली रे।

पिज़्जा    इनको भाए है
बड़ी      लगन से खाए है।
बाकी कुछ ना अच्छा लगता
मम्मी को खूब   छकाए है ।

भइया के संग खेले भी
करे लड़ाई   ठेले  भी।
पापा की ये  रनिया है
सबकी प्यारी मुनिया है।

गीत मिलन के गाती हूँ,,

                                (चित्र इन्टरनेट से)

मै गीत मिलन के
गाती हूँ
अन्तस से तुमको
ध्याती हूँ
हे देव मेरे मन
मन्दिर के
मै प्रीत का दीप
जलाती हूँ।

अब मन बगिया मे
बसते तुम
रजनीगंधा से
महके तुम
मै गंध मे सुध-बुध
खोती हूँ
मदमस्त उसी
मे रहती हूँ।

जब से तुम जीवन
आधार बने
बहती नदिया की
धार बने
मै नइय्या तुम
पतवार बने
मै तुम संग बहती
रहती हूँ।

मनमीत की मै
मनुहार बनूँ
कहो कब तुमसे
अभिसार करूँ
श्रृंगार करे मै
बैठी हूँ
लोक-लाज तज
पैठी हूँ।

रविवार, 23 जुलाई 2017

ऐ टमाटर,,,😢

(चित्र इन्टरनेट से)

🍅🍅कभी हम तेरी चटनी बनाकर खाते थे😟🍅🍅🍅
******************************************
🍅🍅🍅🍅🍅🍅🍅🍅🍅🍅🍅🍅🍅🍅🍅🍅🍅

बाज़ारों मे टमाटरों🍅 की क़ीमत ने मेरी रचना मे भी अपनी एक अहमियत बना ली है। अब किसी विषय पर कोई वज़नदार बात कहनी होती है तो मै मिसाल के तौर पर 'टमाटर' को उपयोग करने की जी तोड़ कोशिश करती हूँ,,,,। क्या करूँ व्यंजनों में ना सही रचनाओं मे ही कर लूँ। टमाटरों के बढ़ते भाव ने हमारी औकात को ठेंगा दिखाना शुरू कर दिया है।
        कभी अकेले मे टमाटर से रू-ब-रू हो जाऊँ तो किसी छोटे बच्चे की तरह 'टमाटर' मुझे जीभ निकाल कर,, नाक के उपर अंगूठा टिका,,अपनी हथेलियों को हथपंखें सा हिला कर ,,, टी-ली-ली-ली-ली कर के चिढ़ाता है।
      इसलिए आजकल जब फ्रिज से टमाटर निकालना होता है तो,,,ना तो मै उससे नज़रे चार करती हूँ,,ना ही जी भर के हुस्ने दीदार करती हूँ। बड़े आदर के साथ दो की जगह एक ही निकालती हूँ और सब्जी में डाल कर अपने नसीब पर ग़ुमान करती हूँ।
         किसी नारी के माथे पर लगी बड़ी लाल बिन्दिया को अब 'ब्रह्मांण का सूर्य' नही 'सूर्ख लाल गोल टमाटर' की उपमा से सम्मान करती हूँ।
          अब किसी सुन्दरी को फेसबुकी डी पी मे लाल परिधान मे दमक मारती देख मै 'रेड हाॅट ब्यूटी' जैसी  सामान्य टिप्पणी नही,, क्या 'लाल टमाटर सी चमक रही हो,,!!!!!'  जैसी बहुमूल्य टिप्पणी देती हूँ। अपनी लाल परिधान वाली फोटो को डी पी बनाने का एकमात्र उद्देश्य 'टमाटर जी' के प्रति अपनी श्रद्धा,निष्ठा और आदर व्यक्त करना है।
      बदकिस्मती से 'सड़े गए टमाटर' को कूड़ेदान मे फेंकने से पहले मै काटकर, सूंघकर,अलट-पलट कर अच्छे से निरीक्षण कर लेती हूँ,,,,,,,, शायद कहीं से ,,,, अच्छा निकल जाए,,,।
  आज टमाटरों के बढ़ते भाव मुझे भावुक कर रहे हैं,,,😢 अपनी व्यथा कि अभिव्यक्ति में 'कविगुरू रविन्द्रनाथ टैगोर जी ' की रचना गाने लगा मन,,,,,,,
हाय रे,, हाय रे
बैथाए कॅथा
जाय डूबे जाय,,
जाय रे,,,,,,,,,,,,,!'😩😩
(दर्द के दर्दमयी सागर मे मेरी बातें डूबती जा रही ,,,,)

हाय रे टमाटर !!!!!!🍅