मंगलवार, 8 अगस्त 2017

महिलाएं कितनी सुरक्षित,,,,?

                      (चित्राभार इन्टरनेट)
रक्षा-बंधन के पावन-पर्व की धूम अभी शांत नही हो पाई थी कि,,,'चंडीगढ़ की वर्णिका कुंडू' का पीछा किन्ही राजनेता के सुपुत्र द्वारा किए जाने की घटना आज हर तरफ फैली हुई है।
   ऐसा नही है कि- यह कोई पहली घटना है। रोज़ाना ऐसी शर्मसार करती, और बड़े शहरों-महानगरों मे महिलाओं की सुरुक्षा पर प्रश्नचिन्ह लगाती ऐसी सैकड़ों वारदातें होती रहती हैं। छोटे शहरों की तो बात ही छोड़ दीजिए।
      आधुनिकता के इस युग में लोग बढ़ चढ़ कर महिला सुरक्षा एंव सशक्तिकरण पर बड़बोली बोलते सुनाई देते हैं। परन्तु क्या बस बोल देने मात्र से ही सोच का निर्माण हो जाता है? देश के भाग्यविधाताओं और उनकी बिगड़ैल संतानों की सोच को साफ सुथरा कैसे बनाया जा सकता है,,इस पर कोई कदम कौन उठाएगा,,? क्या इन मुद्दों पर भी कोई कानून बनाए जाएगें,,,???
         और कितने कानून बनाए जाने की दरकार है,,? जब ये कानून ही कानून बनाने वालों के हाथों की कवपुतली बन कर रह जाएं तो,,,फिर सब राम भरोसे है।
       एक महिला क्या दिन ढलने के बाद अपनी इच्छा के अनुसार घर से बाहर कदम नही रख सकती,,? यदि निकले तो उसकी जीवन-शैली पर तन्ज़ कसे जाते हैं। अरे भई क्यों,,,? क्या महिलाएं किसी अजायबघर का विचित्र जीव हैं? जो रास्ते पर निकलें तो लोग आंखें फाड़-फाड़कर घूरने लग जाएं। रात के 12 बजे वह ऑफिस से ,पब से ,पार्टी से कहीं से भी अकेले लौटे तो,, पुरूष उनका पीछा करना शुरू कर दें?
       मैं उस हिम्मती महिला वर्णिका कुंडू के साहस को सलाम करती हूँ, के उन्होने उस भयावह परिस्थिति में अपनी मनोस्थिति को नियंत्रित किए रखा। और उन कार सवार बिगड़ैल सुपूतों के अमानुषिक सोच को अंजाम देने से, खुद को बचा लिया।
       वे निडर होकर सामने आईं। एकबार को उनके साहसी हौंसलों ने ,बुरी नियत रखने वालों को झंकझोर अवश्य दिया है। बाकी तो कानून अपने दांव-पेंच, गवाह-सबूत के पचड़ों मे खुद ही उलझता,,उलझाता कोई भी उचित कारवाही कर पाएगा या नही,?,ऐसी विकृत सोच वालों को उचित दंड मिलेगा या नही,,? इन सबकी आस करना फिजूल है।
      पीछा करने वाला किसी भी पार्टी के नेता का बेटा हो, किसी भी नामी रईसज़ादे का 'सूपूत' हो,,यह उतना अहम नही है,,अहम ये होना चाहिए,,कि ऐसी असामाजिक कृत करने वाला बस गुनहगार समझा जाना चाहिए। उसके दंड की उचित सज़ा मिलनी चाहिए।,।  सवाल महिला रात में घर से बाहर क्यों गई इसपर उठने की बजाय ,, पुरूषों की ऐसी विकृत सोच पनपाने वाली परवरिश पर  उठने चाहिएं,।
        कर्मवती रक्षा की गुहार लगाएगी और हूँमायूँ राखी के वादे को निभाने दौड़ा आएगा,,ऐसी अपेक्षा हमे अब शायद कानून व्यवस्था से रखना छोड़ देना चाहिए।
हे देश की कर्मवतियों,!!,स्वयं की रक्षा खुद करना सीखो। आत्मरक्षा के सभी पैंतरे सीखो,,,अपने अंदर इस तरह के हैवानों से जूझने की आन्तरिक एंव बाह्य शक्ति को पोषित और पल्लवित करो।
      अब बस यही एकमात्र उपाय है,,,। संबल बनिए,सक्षम बनिए,निडर बनिए,, आपके आत्मविश्वास को देख एकबार को हैवानियत भी खौफ खा जाए।
     

खुशबू क्यों अदृश्यमान है,,,,,,



उसको कहाँ खोजूँ जो मन मे समाया है,,
फूल तो दिखता है पर खूशबू कहाँ दिखती है,,
और हठ खूशबू को देखने की है,,,
महसूस तो बहुत कर चुकी,,,,
अब आप कहेंगें फूल जीव और खूशबू ईश के समान है,,
एक शरीर और दूजा प्राण है,,
नसिका ले रही गंध और इन्द्रियां
हो रही सम्मोहन से निष्प्राण हैं,,
पलके मुंद रही और मुख पर
आनंद की मुस्कान है,,,,,
सब सुख लेकर भी आंखों
को वही प्रश्न किए परेशान है,,
अनुभूतियों में जो दिख रहा
उसकी प्रकटता क्यों अदृश्यमान है,?
जानकर भी बन रहा मन अन्जान है,,
पुष्प तो दिख रहा खूशबू क्यों अदृश्यमान है,,,,,,,,,,?

🌺🍃

सोमवार, 7 अगस्त 2017

माँ बन्दर और बेबी बन्दर,,,, (बालकविता)

                    (माँ बन्दर और बेबी बन्दर का यह प्यारा
                      सा चित्र नेहा ने बनाया और मै कविता
                        लिखे बिना रह नही पाई😃)

                     *बालकविता*


     माँ बन्दर
और बेबी बन्दर
  संग-संग खेलें
  मस्त कलंदर

                  तरह तरह के
                  फल माँ लाई
                  लीची, केला
                   तरबूजा सुन्दर

                                  बेबी बन्दर,
                                  बेबी बन्दर
                                  कुछ तो धर ले
                                   मुहँ के अन्दर

                माँ को दिन भर
                नाच नचाए
                छत के ऊपर
                घर के अंदर

पढ़ने का बस
नाम ना लेना
बने बहाने
हो छूमन्तर

               माँ बन्दर और
                बेबी बन्दर
                कितने प्यारे
                छुन्दर-मुन्दर😘

मुस्कुरा कर हरा देती है हर दर्द को,,,,,, रितु 😊

(ऐ ज़िन्दगी तू लाख
सितम कर,,,,,
हम भी तेरी ईंटों का
जवाब पत्थर से देंगें😜)

पत्थर दिल 
सनम कहा गया
दर्द ना सहा गया
पर हमारी रितु
के केस मे कुछ
उल्टा हो गया

पत्थर इसके
दीवाने हो गए
प्यार की मूरत
बना रितु मे
खो गए 😜

पत्थरों के इश्क
का अंजाम हुआ
बुरा बेचारी के पीछे
हाथ धोकर 
पड़ गईं दवा😢

पड़ी अस्पताल में
फेसबुक पर घूमें
हम कह रहे आराम कर
पर कौन किसकी सुने😜

ओट खिला ले जितना 
हम उफ्फ ना करें
पत्थरों से छुड़ा पिंड
हम ऑनलाइन खड़े

देख रितु आज
तेरा भी नम्बर आया
तेरे दीवाने पत्थरों ने
मुझसे ब्लाॅग लिखवाया😃

चटर-पटर तेरी 
करें हम मिस
ठीक होकर जल्दी आ
करे सब मिल
खिसफिस्सस😃😃

सस्नेह लिली😊

शनिवार, 5 अगस्त 2017

धूल,,,,,,,,,

       
           (चित्राभार इन्टरनेट से)

'धूल 'उड़ती है जब तो सबको संक्रमित कर देती है,,,, क्योंकि वह खुद किसी स्थूलता से खंडित हो,,टुकड़े-टुकड़े मे विभाजित हो चुकी होती है,,,। दर्द होता है बहुत जब अस्तित्व बिखरता है। आंखें दुखती हैं पर आंसू नही टपकता है। आज समझ पाई मैं धूल जब उड़ती है तो क्यों आसपास धुंध कर लेती है,,,,विभाजितता की पीड़ा से सबको संक्रमित कर देती है,,,,,,,,,


पता नही कब अपनी ज़मीन छोड़,,, आवारा हवाओं में धूल के कणों सी बिखर गई थी। अपनी स्थूलता का त्याग कर,,,कतरा कतरा उड़ा रखा था,,इन हवाओं के संग।
     तब आश्रु निकलते थे आंखों से,,पर तेज़ हवाओं में आद्रता बन घुल जाते थे। और लोग कहते थे,,,आज हवाओं मे कुछ नमीं सी है,,,,,,,,,,।
      पता नही कब सावन आया,,बरस गया मुझपर,,,और मैं रूखी धूल,,बहुत जद्दोजहद करती रही खुद को यूँहीं तैरता कायम रखने की,,,,,,,,,। पर रख ना पाई,, उन नेह भरी बूँदों के भार समेत नीचे आ गिरी।
     अपनी ज़मीन से जा मिली। ये जो पहली बारिश के बाद,,,आप कहते हो ना,,'मिट्टी की सोंधी' महक अच्छी लगती है,,,,,,,! क्यों ना अच्छी लगे,,??? कितनी मुझ सी बिखरी हुई धूल की कणें,,,नेह की बारिश से आलिंगनबद्ध हो अपने असल वजूद से जुड़ जाती हैं,,,,,,। महक जाती हैं,,,,,। सोधीं खुशबू फैलाती हैं,,,तन्द्राओं को सम्मोहित कर जाती हैं।
      ये सावनी बादल,,ये सावनी बारिश,,,,एक मौसम की मेहमान,,आएगी हर बरस,,और फिर चली जाएगी। वो धूल एक मौसम के लिए ही अपने वजूद से जुड़ेगी,,,,,।
      फिर वही भादों की चिलचिलाती धूप,,,अधगीली धरती को सुखाएगी।अपनी गरमी से धरती के सीने में उमस उठाएगी।
      धरती से नमी सोखता सूरज और तिलमिलाएगा,,। फिर हर तरफ की हरियाली इस तिलमिलाती ऊष्मा से सड़ती-गलती नज़र आएगी,,,दुर्गन्ध उठाएगी,,,,।
      वो आवारा धूल की कणें,,, बादलों से 'इकबार बरस जाओ' की गुहार लगाएं गीं,,,,,,। बरस जाएगें भादों के अनमने से बादल,,,। पर क्या इस अनमनी बारिश से धूल की कणें,,वही प्रथम बारिश का अविस्मरणीय आलिंगन आभास पुनः पाएगीं,,,,!!!!!!!
        अब आंखों से आश्रु नही झरते,,,, वह तो अब दुखती हैं। भादों की बारिश के जैसे,,, अनमनी बरसात,,चिलचिलाती धूप,,,और असहनीय उमस के अहसास,,,,की पीड़ा लिए।
       बिखर कर जुड़ गया वह धूल का कण,,, फिर से तैयार हो रहा है बिखरने को,,,,। आवारा हवाओं के संग पहले सा उड़ने को।
        बादलों को क्या दोष दें,,,! जितनी आद्रता थी धरा पर उतना ही तो भर पाएगें,,,,,,। फिर सावन की रहेगी प्रतिक्षा,,,,वह एक बार फिर धूल के कणों को गले लगाएगें।
        प्रकृति सिखाती कितना व्यवहारिक है,,,सिखने वाले ही बहक जाते हैं। एक दूजे पर दोषारोपण कर इंसानी फितरत को दर्शाते हैं,,,,,,,,,,।

      सावनी बादल की प्रतीक्षा में,,,,,एक धूल फिर से उड़ चली,,,, दुखती हैं आंखें,,,पर वह बह चली,,,,,,,,,,,,,,,

बुधवार, 2 अगस्त 2017

मुखौटा,,,

                         (चित्राभार इन्टरनेट)

हर चीज़ इतनी ढकीं-मुदी
 क्यों होती है,,?
 किताबें जिल्द से,,
आत्म शरीर से,,
शरीर कपड़ों से,,,
भाव जज़्बात अल्फाजों से,,
बदसूरत चेहरे मेकअप से,,
बालों की सफेदी डाई से
पाप कर्म दया-दान से,,
झूठ फरेब एक कपट मुस्कान से
घर की बदहाली परदों से,,
टूटा हुआ टेबल मेज़पोश से
दिल की उदासी खोखली खुशी से,
अकेला पन जबरदस्ती की भीड़ से,,
अनचाहे रिश्ते झूठे प्यार से,,
प्यार के रिश्ते लोक-लाज से,,,
सब कुछ खुलकर क्यों नही है,??

मुखौटी लोगों पर कसते हैं फबतियां,
उनके खुद के भी चेहरों पर होते हैं
मुखौटे, बस फर्क इतना वो मुखौटा
भी एक मुखौटे से छुपा जाते हैं,,
अपनी कमियों को बड़ी खूबसूरती
से झीनें आवरण से लुका जाते हैं,
मैने भी एक मुखौटा ही लगा रखा है
एक हुनर है लिख जाने का,तो,,
अपनी कमियों को शब्दों से छुपा रखा है
है पुरजोर कोशिश के बेपरदा हो जाऊँ
अपनी आत्मा को शरीर के मुखौटे से
आज़ाद कर जाऊँ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,।
~लिली😊

मंगलवार, 1 अगस्त 2017

एक गीत लिखो,,,,

                                 

                      एक गीत लिखो
                      तुम मेरे खातिर
                      जिसमे पायल
                      सी रूनझुन हो
                      सुर ढालों जब
                     अपने स्वर में
                     मन मे मद्धम
                     सी झुनमुन हो।

      एक कथा रचो
      तुम मेरे खातिर
      जिसमे सपनों
      की बस्ती हो,
      आस-प्यास
      सबपूरी होती
      खुशियां सारी
      सस्ती हों।

                 एक मौसम रख
                 दो मेरे खातिर
                 जिसमे सावन
                 ना सूना हो
                 बहे मधुमासी
                 समीर सुगंधी
                 आनंद सदा
                 ही दूना हो।

    एक दीप जला
    दो मेरे खातिर
    जिसकी बाती
    ना बुझती हो
    मन मंदिर नित
    आभा से भरता
   ज्योत प्रेम की
   जलती हो।