मंगलवार, 19 दिसंबर 2017
रविवार, 17 दिसंबर 2017
काव्य तो अभी बाधित है,,,
(चित्राभार इन्टरनेट)
काव्यसागर तो
अभी बाधित है,
स्व में हिंडोलता
चरम उत्पलावित है।
बहेगा तब तट तोड़
कर,अभी तो लहरें
अधीर हैं,चंचल हैं,
अदम्य,परन्तु भाव
घनत्व फकीर हैं।
गुरूत्व का सामिप्य
अभी दूर है,अपनत्व
का चुम्बकत्व अभी
चूर है,स्पर्श का प्रदत्त
अभी प्रातीक्ष्य है
ज्वार उच्छवास् तेज़
हैं,भाटों के निश्वास
निस्तेज हैं, कामिनी
काव्य की रही मचल
रूपमाधुर्य शेष है।
लहरदेह लहराएगी
अभिव्यक्तियां तब
गहराएगी, मिलन के
गहन चीत्कार से कवित्त
का श्रृंगार अभिषेक है।
काव्यसागर तो
अभी बाधित है,
स्व मे हिंडोलता
चरम् उतप्लावित है।
काव्यसागर तो
अभी बाधित है,
स्व में हिंडोलता
चरम उत्पलावित है।
बहेगा तब तट तोड़
कर,अभी तो लहरें
अधीर हैं,चंचल हैं,
अदम्य,परन्तु भाव
घनत्व फकीर हैं।
गुरूत्व का सामिप्य
अभी दूर है,अपनत्व
का चुम्बकत्व अभी
चूर है,स्पर्श का प्रदत्त
अभी प्रातीक्ष्य है
ज्वार उच्छवास् तेज़
हैं,भाटों के निश्वास
निस्तेज हैं, कामिनी
काव्य की रही मचल
रूपमाधुर्य शेष है।
लहरदेह लहराएगी
अभिव्यक्तियां तब
गहराएगी, मिलन के
गहन चीत्कार से कवित्त
का श्रृंगार अभिषेक है।
काव्यसागर तो
अभी बाधित है,
स्व मे हिंडोलता
चरम् उतप्लावित है।
ऐ ज़िन्दगी! तू मेरे झरोखों को किवाड़ क्यों नही देती,,,,
(चित्राभार इंटरनेट)
पिस रही हूँ
मैं भी पत्थरों
के बीच पर,
हिना सी रंगत
तो नही देती?
ऐ ज़िन्दगी !
तू मुझे मेरी
मुहब्बत तो
नही देती,,,
खूँटियों से बाँध
देती है किस्मत,
कभी बेखुदी में
बहक के चल
भी दूँ तों,
रस्सी की लम्बाई
तक भटका कर
खींच लेती है,
जब बेखुदी देती है
ऐ ज़िन्दगी!
तो उन खूँटियों
को उखाड़ क्यों
नही देती,,,?
खिड़कियों के
होते भी रोशनदानों
का वजूद बनाया
हवा और रोशनी
का संतुलन बनाया
पर मैं जो बनाऊँ
यही हिसाब
ऐ जिन्दगी!
तू मेरे झरोखों
को किवाड़ क्यों
नही देती,,?
अरमानों के पंख
दे दिये फड़फड़ाने
को,एक खुला
आसमान भी सजा
दिया आगे,
टकटकाई आंखों
में कई भी सपने जागे?
ज्यों उड़ान भरने
को पंख फैलाती हूँ
ऐ ज़िन्दगी!
तू मेरे पिंजरे में
सलाखों की टूटी
दीवार क्यों
नही देती,,,?
लिली
पिस रही हूँ
मैं भी पत्थरों
के बीच पर,
हिना सी रंगत
तो नही देती?
ऐ ज़िन्दगी !
तू मुझे मेरी
मुहब्बत तो
नही देती,,,
खूँटियों से बाँध
देती है किस्मत,
कभी बेखुदी में
बहक के चल
भी दूँ तों,
रस्सी की लम्बाई
तक भटका कर
खींच लेती है,
जब बेखुदी देती है
ऐ ज़िन्दगी!
तो उन खूँटियों
को उखाड़ क्यों
नही देती,,,?
खिड़कियों के
होते भी रोशनदानों
का वजूद बनाया
हवा और रोशनी
का संतुलन बनाया
पर मैं जो बनाऊँ
यही हिसाब
ऐ जिन्दगी!
तू मेरे झरोखों
को किवाड़ क्यों
नही देती,,?
अरमानों के पंख
दे दिये फड़फड़ाने
को,एक खुला
आसमान भी सजा
दिया आगे,
टकटकाई आंखों
में कई भी सपने जागे?
ज्यों उड़ान भरने
को पंख फैलाती हूँ
ऐ ज़िन्दगी!
तू मेरे पिंजरे में
सलाखों की टूटी
दीवार क्यों
नही देती,,,?
लिली
चिड़ियारानी
(चित्राभार इन्टरनेट)
#बालकविता
चिड़िया रानी बड़ी सयानी
अपने मन की हो तुम रानी।
छोटे छोटे पैरों से तुम
फुदक फुदक कर चलती हो।
जाँच परख कर अच्छे से
फिर चोंच से दाना चुगती हो।
बड़ी गजब की फुर्तिली हो
चंचल कोमल शर्मिली हो।
कभी घास पर कभी डाल पर
चीं- चीं करती फिरती हो ।
खुले गगन में पंख पसारे
करती रहती हो मनमानी
चिड़िया रानी चिड़िया रानी
अपने मन की हो तुम रानी।
🐥लिली🐥
#बालकविता
चिड़िया रानी बड़ी सयानी
अपने मन की हो तुम रानी।
छोटे छोटे पैरों से तुम
फुदक फुदक कर चलती हो।
जाँच परख कर अच्छे से
फिर चोंच से दाना चुगती हो।
बड़ी गजब की फुर्तिली हो
चंचल कोमल शर्मिली हो।
कभी घास पर कभी डाल पर
चीं- चीं करती फिरती हो ।
खुले गगन में पंख पसारे
करती रहती हो मनमानी
चिड़िया रानी चिड़िया रानी
अपने मन की हो तुम रानी।
🐥लिली🐥
गुरुवार, 14 दिसंबर 2017
विजय दिवस श्रृद्धांजली
(चित्राभार इन्टरनेट)
दुश्मन के छक्के
छुड़ा दिए
दंभ के परचम
गिरा दिए
वीर सपूतों ने हंसकर
सीने को ढाल
बना दिए,,
परिवार के ऊपर
उन वीरों नें
देश को सर्वोपरि
माना,,
वीर सिपाही रहा
डटा
जब तक ना बैरी
धूल चटा
हुँकार भरी टंकारों
से शत्रु के
सीने चीर दिए,,
उस पुण्यतिथि के
अवसर पर
हृदयातल से मन
नतमस्तक है,
उन गौरवमयी
बलिदानों पर
'विजय-दिवस' की
दस्तक है,,
शत् शत् नमन
उन वीरों को
श्रृद्धा का सुमन
चढ़ा दिया,,,,
दुश्मन के छक्के
छुड़ा दिए
दंभ के परचम
गिरा दिए
वीर सपूतों ने हंसकर
सीने को ढाल
बना दिए,,
परिवार के ऊपर
उन वीरों नें
देश को सर्वोपरि
माना,,
वीर सिपाही रहा
डटा
जब तक ना बैरी
धूल चटा
हुँकार भरी टंकारों
से शत्रु के
सीने चीर दिए,,
उस पुण्यतिथि के
अवसर पर
हृदयातल से मन
नतमस्तक है,
उन गौरवमयी
बलिदानों पर
'विजय-दिवस' की
दस्तक है,,
शत् शत् नमन
उन वीरों को
श्रृद्धा का सुमन
चढ़ा दिया,,,,
हाथों की लकीरें
(चित्राभार इन्टरनेट)
जब भी बैठती हूँ
खुद के साथ अपनी
हथेलियों को बड़े गौर
से देखती हूँ,,,,
आड़ी तिरछी इन लकीरों
में ना जाने क्या खोजती हूँ,,
सिकोड़ कर कुछ गाढ़ी
खिंची लकीरों की गहराई
नापती हूँ,,,
पता नही इन गहराइयों में
खुद को कहाँ तक डूबा
देखती हूँ????
सोचती हूँ,क्या सच में मेरी
ज़िन्दगी इन रेखाओं से
आकार पाती है,
मेरी मुट्ठी में रहकर
भी मेरी किस्मत
मुझे नचाती है,,,,!!
जो गुज़र गया वह भी तो
दर्ज होगा यहीं,
पता चल जाए कहाँ?
तो मिलाऊँ के,जो खिंचा था
जी आई हूँ वही,,,,
अजब दस्तकारी है
खुदा की,
इंसा की जिन्दगी
उसकी ही
हथेलियों में पहेलियों
सी सजा दी,,
कुंजी को कर्मों के गहरे
समन्दर में गिरा दी,
किसी तिलस्मी कहानी
की तरह,
हर रोज़ नए मक़ामों
से गुज़रती हूँ
एक से उबर दूसरे में
जा फंसती हूँ
कभी दो घड़ी मिली
फुरसत तो बैठ कर
हथेलियां तकती हूँ
इन उलझी लकीरों
को समझने की
एक नाकाम कोशिशें
करती हूँ,,,
लिली 😊
जब भी बैठती हूँ
खुद के साथ अपनी
हथेलियों को बड़े गौर
से देखती हूँ,,,,
आड़ी तिरछी इन लकीरों
में ना जाने क्या खोजती हूँ,,
सिकोड़ कर कुछ गाढ़ी
खिंची लकीरों की गहराई
नापती हूँ,,,
पता नही इन गहराइयों में
खुद को कहाँ तक डूबा
देखती हूँ????
सोचती हूँ,क्या सच में मेरी
ज़िन्दगी इन रेखाओं से
आकार पाती है,
मेरी मुट्ठी में रहकर
भी मेरी किस्मत
मुझे नचाती है,,,,!!
जो गुज़र गया वह भी तो
दर्ज होगा यहीं,
पता चल जाए कहाँ?
तो मिलाऊँ के,जो खिंचा था
जी आई हूँ वही,,,,
अजब दस्तकारी है
खुदा की,
इंसा की जिन्दगी
उसकी ही
हथेलियों में पहेलियों
सी सजा दी,,
कुंजी को कर्मों के गहरे
समन्दर में गिरा दी,
किसी तिलस्मी कहानी
की तरह,
हर रोज़ नए मक़ामों
से गुज़रती हूँ
एक से उबर दूसरे में
जा फंसती हूँ
कभी दो घड़ी मिली
फुरसत तो बैठ कर
हथेलियां तकती हूँ
इन उलझी लकीरों
को समझने की
एक नाकाम कोशिशें
करती हूँ,,,
लिली 😊
मथनी मन की
(चित्राभार इन्टरनेट)
परमात्मा का
अंश आत्मा,
मिलकर बने
एक दिव्य
ज्योति पुंज,
एक विराट
ऊर्जा कुंड,,,
एक सूर्य,
करता सम्पूर्ण
ब्रह्मांण को
ऊर्जायमान्
दैदिप्यमान्
एक पदार्थ,
अनगिनत
अणुओं का
संघटित रूप
ठोस,द्रव्य,गैस
को देता स्वरूप
सूर्य की
धधकती गात,
नही पड़ती
निस्तेज,करती
सह्स्त्राब्दियों से
सृष्टि का संचार
किन्चिद वह
भी तो पाती
होगी सूक्ष्म
ऊष्मा रश्मियों
से भभकते
कुंड में आग?
परावर्तन का
सिद्धांत तभी
शोध पाया
होगा विज्ञान!
यदि देता है ऊर्जा
तो सोखता भी
होगा ऊर्जा दिव्य
दिवाकर महान!
ब्रह्मांण अपना
अस्तित्व बनाए
रखने के लिए
नित्य गढ़ता नए
ग्रह-उपग्रहों सम
निमित्तो का जहान,,
वरना तो कब का
खुद के हवन-कुंड
में जल कर हो जाता
भस्म आयुषमान!!
विश्वरूप में पाते
प्रतिक्षण कितने
आत्मअंश स्थान
रोग,जरा,दुर्घटनाओं
में खोता मानव प्राण
सृजन-विनाश की
यह आहुतियां
जिलाए रखती हों
किन्चिद 'विश्वरूप'
का विराट अभिमान,,
सृष्टि की दिव्यता,
अलौकिकता रखने
को अक्षुण्य,पुण्य
आत्माओं के विलयन
का रचा होगा प्रावधान
वेद-पुराणों ने कह डाला
इसे विधि का विधान,,,
मन की मथनी
मथे नित नए
मंथन अविराम
निष्कर्षहीन,
किन्तु कुछ तो
लिए होगा अंश
सत्यता का विद्यमान,,,
परमात्मा का
अंश आत्मा,
मिलकर बने
एक दिव्य
ज्योति पुंज,
एक विराट
ऊर्जा कुंड,,,
एक सूर्य,
करता सम्पूर्ण
ब्रह्मांण को
ऊर्जायमान्
दैदिप्यमान्
एक पदार्थ,
अनगिनत
अणुओं का
संघटित रूप
ठोस,द्रव्य,गैस
को देता स्वरूप
सूर्य की
धधकती गात,
नही पड़ती
निस्तेज,करती
सह्स्त्राब्दियों से
सृष्टि का संचार
किन्चिद वह
भी तो पाती
होगी सूक्ष्म
ऊष्मा रश्मियों
से भभकते
कुंड में आग?
परावर्तन का
सिद्धांत तभी
शोध पाया
होगा विज्ञान!
यदि देता है ऊर्जा
तो सोखता भी
होगा ऊर्जा दिव्य
दिवाकर महान!
ब्रह्मांण अपना
अस्तित्व बनाए
रखने के लिए
नित्य गढ़ता नए
ग्रह-उपग्रहों सम
निमित्तो का जहान,,
वरना तो कब का
खुद के हवन-कुंड
में जल कर हो जाता
भस्म आयुषमान!!
विश्वरूप में पाते
प्रतिक्षण कितने
आत्मअंश स्थान
रोग,जरा,दुर्घटनाओं
में खोता मानव प्राण
सृजन-विनाश की
यह आहुतियां
जिलाए रखती हों
किन्चिद 'विश्वरूप'
का विराट अभिमान,,
सृष्टि की दिव्यता,
अलौकिकता रखने
को अक्षुण्य,पुण्य
आत्माओं के विलयन
का रचा होगा प्रावधान
वेद-पुराणों ने कह डाला
इसे विधि का विधान,,,
मन की मथनी
मथे नित नए
मंथन अविराम
निष्कर्षहीन,
किन्तु कुछ तो
लिए होगा अंश
सत्यता का विद्यमान,,,
सदस्यता लें
संदेश (Atom)






