मंगलवार, 30 जनवरी 2018

'वो' ,,, अकेली

                        (चित्राभार इन्टरनेट)

जगमगाती हैं
सड़के स्ट्रीट
लाइटों से,,
पर खौफ़
का अंधेरा
आज भी है,,,,

सड़कों पर रफ्तार
है बेतहाशा मगर
ढलती शामों के
साथ रुकती
सांसों की चाल
आज भी है,,

'वो'
अकेली खड़ी
फुटपाथ पर,
कई वहशी
नज़रों की शिकार
आज भी है,,

सरेआम
खींच ली जाती
हैं,बड़ी गाड़ियों
के भीतर,
ट्रैफिक की भीड़
में गुम होती
मदद् की पुकार
आज भी है,,,


फेंक दी जाती हैं,
नहर के पार,
कुछ रोज़ बाद,,
चिथड़ी अस्मत्
लिए पड़ी
 'वो'
अधमरी लाश
सी बरबाद
आज भी है,,,

  प्रशासन
पर उठते सवाल,
     और
सनसनी लिए,
खबरों का बाज़ार,
दिन पर दिन
छपता आंकड़ों
का कारोबार
आज भी है,,,

किससे करें
सवाल?
कौन देगा जवाब?
कोई देगा सूखते
आसूँओं का हिसाब?
नक़ाब में भी
नुँचता गुलाब
आज भी है,,

बुधवार, 24 जनवरी 2018

तुम,,,,

                      (चित्राभार इंटरनेट)


कश्ती की पतवार बने तुम,
साजन हिय के हार बने तुम।
सपन सलोने  तितली बनते,
जीवन का आधार बने तुम।

मै नदियां सी बहती जाऊँ,
प्रीत लहर सी लहरी जाऊँ।
मेरी  जलधारा  के सागर ,
मै सोच समागम इठलाऊँ।
मेरे    पारावार   बने  तुम।
जीवन का आधार बने तुम।।

प्रेमदीप, हिय कमल धरा है,
लोचन-अंजन आस भरा है।
प्रिय आकर  बाहें  थामेगें,
अंतस मे मधुमास भरा है।
सौरभ का संचार बने तुम।
जीवन का आधार बने तुम।।

खोलो हिरदय के पाश सभी,
प्रणय की बाँधलो गांठ अभी।
शशि की सोलह लिए कलाएँ,
फिर सुर के झनके राग सभी।
वीणा की झंकार बने तुम।
जीवन का आधार बने तुम।।

रजनी के भरतार बने  तुम,
कश्ती की पतवार बने तुम।
मेरे     प्राणाधार   बने तुम,
जीवन के आधार बने तुम।

शनिवार, 20 जनवरी 2018

दर्द जब खुल के खिलखिलाता है,,,,

(चित्राभार इन्टरनेट)

दर्द  जब   खुल  के
खिलखिलाता     है।

एक  गुम  चोट   सा
दिल  के किसी कोने 
में,जाके  ठहर जाता
है,हंसते  जख्मों का
हसीं खिताब पाता है।
दर्द  जब      खुल के
खिलखिलाता      है।

हर नई चोट दे  जाती
है,बर्दाश्तगी  की एक
नई ताक़त,हर ठहाके
में  नया    इक  जोश
खूब  नज़र आता है
दर्द     जब  खुल  के
खिलखिलाता       है।

ग़ुम करने  की तलब
होती   है  ,खुद   को
ज़माने    की भीड़ में।
दिल की दुखती राहों
में जाने से घबराता है,
दर्द   जब   खुल  के
खिलखिलाता      है।

गुम चोटों की तफतीश
है,बड़ी  मुश्किल यारों,
छुपा तहों मे करीने से,
धीरे धीरे ये ज़हर  सा
नसों  में  घुल जाता है।
दर्द   जब   खुल   के
खिलखिलाता        है।

मीठी मीठी सी होती है
तासीरे फितरत इसकी,
रह रह के चिलिकता है
जितना दुखता है,उतना
ही   मज़ा    आता    है,
दर्द   जब     खुल    के
खिलखिलाता         है।

लिली😊

शुक्रवार, 19 जनवरी 2018

मेरे मन का मधुमासी कोना,,,

                      (चित्राभार इन्टरनेट)

सुनो!
जब से होश
सम्भाला है,,,
खुद को अनगिनत
बेड़ियों में जकड़ा पाया है,,,

घर की
चार दिवारी के बाहर
खुद को भूखी आंखों
से घूरता पाया है,,

ऐसा भी नही के
उन चार दीवारों में भी
मेरा वजूद बहुत सुरक्षित रहा,
घुटता रहा दम, और कुछ
ना कहा,,,
पर घर के कोनों में छिपी
गंध अक्सर नज़र अंदाज़
कर दी जाती है,,,
उसको किसी कोने में बैठ
अश्कों की धार से
धो दी जाती है,,,,

जिस्म में जान है,
तो जीने के बहाने
बन ही जाते हैं,,,,
किसी दरार सें उम्मीदों
के उजाले दिल के कोनों में
घर कर ही जाते हैं,,,,,,

पांव तले की ज़मीन
जितनी पत्थरीली होती है
सपनो के आसमां उतने ही
नर्म गलीचों से होते हैं,,,

वहाँ धूप बदन को
झुलसाती नही,,
पेड़ों पर पीली पात
नज़र आती नही,,,
वहाँ नदियों में विद्रोह
नही होता,,
फूलों में कुचले जाने का
क्षोभ नही होता,,,

वहाँ सबकुछ है
हरा-भरा,,,
सदा बंसती सजी
हुई धरा,,,,
आहहहह,,मेरे दिल का
यह मधुमासी कोना,,,,,!
मुझे जिलाए रखता है
यह सपन-सलोना,,,

जब ज़मीनी
पत्थरों पे चल कर
थक जाती हूँ,,,
मैं दौड़ कर अपने
स्वप्निल कोने में
छुप जाती हूँ,,,

अपने जख्मों को
नदिया के मीठे
पानी से नहलाती हूँ,,,
फिर देर तक किसी
पेड़ की घनी छांव
तले बैठ,
कुछ नए ख्याली गजरे
बनाती हूँ,,,,,
बड़े प्यार से उन्हे
अपनी चोटी में
फंसाती हूँ,,,
उसकी खुशबू से लिपट
कुछ पल वहीं
सो जाती हूँ,,,,

एक नींद पूरी कर
मैं वापस धरातल
पर लौट आती हूँ,,,
और रोज़ के कामों
में किसी मशीन सी
जुट जाती हूँ,,,,https://youtu.be/tVU0ZQy__QI

बुधवार, 17 जनवरी 2018

मेरी अभिव्यक्तियाँ

फिर 'मै',,,,,,,, 'मै' नही रहती,,,,,,,,

                     

मुझे
तुममे रहने दो,,,,,
नही चाहती कि,
तुम्हारे हृदय के
मखमली गलीचों से
बाहर कदम निकालूँ,,,,,
बहुत नरम हैं ये
एहसासों के
पुरसुकून गलीचे,,,

ये जो तुमने मेरे लिए
अपनी प्रीत-प्रसून से
सजा दिये है,,,,,,
मेरे सिरहाने
अपनी सुगंधित,
सुवासित
भावाभिव्यक्तियों के
रजनीगंध
आसक्ति के गुलदान मे,,,,,,,
'मै' ,,,,, अब 'मै' नही रही,,,,,

कभी तुम्हारी
अभिव्यक्तियों की
रजनीगंधा सी ,,,
कभी,,तुम्हारे
प्रीत-प्रसून सी,,,,
कभी तुम्हारे एहसासों के
मखमली गलीचों सी,,,,,,
महक रही हूँ ,,,
चेतना शून्य हो
विलीन हो रही हूँ तुममें,,,,,,

ये जो रूनझुनाते नूपुर
तुम्हारी यादों के,,,
जब हौले से बजते हैं,,,,,,,
इनकी खनक
नख से शिख तक
 झनझना देती है,,,,,
जब प्रेमसिन्धु से गहरे
तुम्हारे दो नयन
मुझे निहारते हैं,,,,,,,
मै एक ही गोते मे ,
जैसे कहीं
डूब जाती हूँ अनंत में ,,,,

अद्भुत रूपहला संसार है,,,
शान्ति है,,,
परमानंद है,,,
और बस
मै और तुम हैं,,
अपने अलौकिक संसार मे विचरते,,,,

मेरा नाम
सोचने मात्र से,,,,,,
 तुम्हारे हृदय मे प्रवाहित
पुरवैया से भाव ,,,,,
अधरों पर
मुस्कान के कम्पित पत्तों से
झूम उठते हैं,,,,,,
फिर 'मै' ,,,,, 'मै' नही रहती,,,,

पुरवैया के झोंकों से
प्रभावित मेघ सी,,,,,
उल्लास के क्षितिज में,
उमड़ती-घुमड़ती
बरस जाने को आतुर हो
हवा संग
तैरने लगती हूँ,,,,

ये बलिष्ठ स्कन्ध,,
ये बाहुपाश,,,
हृदय के स्पंदन ये गूजँता,,,
'मेरी प्रिये" का
रसचुम्बित
चुम्बकीय सम्बोधन,,,,,,,,,,,,!!!!!!!!!!
फिर 'मै' ,,,,,, 'मै' नही रहती,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

मै
चंचल 'जाह्नवी' सी लहराती,,,,,,,,,
तुम्हारे हृदय के
महासागर मे
घुल जाती हूँ,,,,,,
उछलती ,,अह्लादित 'मृग' सी
कुलाचें भरती,,,
तुम्हारे विस्तृत वक्षस्थल के,,
अभयारण्य् मे 
लुप्त हो जाती हूँ,,

'मुझे','
तुममे' ही एकसार होकर
गढ़ना है जीवनकाव्य,,,
'मुझे',,,,, बससससससस्
तुममे ही रहना है,,,,,,
तुममे ही रहना है,,,,,,,,!!!!!!

Lily Mitra

मंगलवार, 16 जनवरी 2018

गिट्टी फोड़ ,,, बाल रचना

                      (चित्राभार इन्टरनेट)


👶#बालरचना 👶

गिट्टी ऊपर गिट्टी की होड़,
मिलकर खेलें गिट्टी फोड़।

            लगा निशाना तान के गेंद,
            छितरे गिट्टी होड़ को तोड़।

लपके सारे गेंद की ओर,
बंटी,हरिया,मधू,किशोर।

              धर पाया ना भूरा होड़,
              तड़ी गेंद की पाया जोर।

गिट्टी ऊपर गिट्टी की होड़,
मिलकर खेले गिट्टी फोड़।

लिली👶

एक ख्याल,,,, (हास्य रचना)

                         (चित्राभार इन्टरनेट)

खोपड़िया में ख्याल
खलबलाता है?

कड़ुवे करेले में कैसे,
कीड़ा कुलबुलाता है?

दिमाग सीइइई सीइइई
कर दौड़ लगाता है,,

आखिर कैसे बंद लाल
मिर्ची के पैकेट में भी
कीड़ा घुस जाता है?

इस प्रश्न का मुझे
ना मिला समाधान

कैसे जब्बर कीड़े
बनाए तुने हे भगवान!!😱😟😲

क्या आपको भी ये 
ख्याल खलबलायाहै?

या मेरा ही दिमाग
कुछ गड़बड़ाया है?😟


लिली😊