रविवार, 4 फ़रवरी 2018

संदल की महक है तुम्हारा प्यार,,,


                      (चित्राभार इन्टरनेट)

संदल की महक है
तुम्हारा प्यार,,
घुल हवाओं में
सांसों को करता
है बेकरार,,,

शबनम की नमीं सा
भीगा-भीगा है,
तुम्हारा एहसास,,
इक मीठी सी
तड़प देकर
बढ़ाता है प्यास,,,

आवारा हवाओं सी
अल्हड़ है,
तुम्हारी याद,,,,
बिखरा देती है
मेरी ज़ुल्फों को
करती है बेताब,,,

बेखुदी तुम्हारे
इश्क की,
करने लगी है
हदें पार,,,
तुम्हारी ही इक
धुन लगी,
नही याद मुझे, अब
महीना, दिन,साल,,,,,,❤


सुनो सजना❤

                      (चित्राभार इन्टरनेट)

 ❤पिया परदेसी के आने  की खबर सुन उत्साहित प्रियतमा की प्रीतभरी अनुनय झुमका,चूड़ी,बिंदिया लाने की,,,❤


सुनो सजना!!
आओगे जब
तुम मेरे पास,
आना लेकर 
सामान कुछ
 ख़ास,,

झुमके लेना
इक जोड़ी
अपनी पसंद 
के चुनकर,,,
होंठो की छुवन
उसकी बनावट में
बुनकर,,,
पहनूँगीं बड़े 
प्रेम से,
लरजाते हुए,
चुमेगें मेरे गाल वो
टकराते हुए,,

लाना चूड़ियां हरी
तुम्हारी बातों सी
खनकती,,
तन्हाइयों में मुझसे,
वो करेगीं बातें
बहकती,,


मत भूलना 
लाना बिन्दिया 
सुर्ख लाल,
माथे पर 
सजाए रखूँगीं
सदा मेरी प्रीत 
का गुलाल,,

छोड़ जाना 
एक कमीज़ अपनी
मेरे पास,,
भरा हो जिसमें तुम्हारी
देह गंध का एहसास,,
भर बाहों में उसे 
दमभर लूँगी निःश्वास,
समझूगीं तुम यहीं हो,,,,
मेरे आस-पास,,,

तुम्हारे आने की
खबर से है मन बावरा
हुआ,,
पर सोच तुम्हारे जाने का,
दिल है धुआँ-धुआँ,,

रक्खूँगीं सजों 
कर तुम्हारी हर
सौगात,,
यादों के पिटारे में,
मेरे प्यार भरे
एहसास

https://youtu.be/r6hi4ma688A

गुरुवार, 1 फ़रवरी 2018

मेरे आत्मअंश,,,,

                         (चित्राभार इन्टरनेट)

तुम
मात्र आभास
नही हो,,,
पर तुम
मेरे पास
भी नही हो,,,

कैसे तुम्हे
बखानूँ,,?
तुम शब्दों
से परे,,,
मात्र अनुभूतियों
का उच्छावास
नही हो,,,,

तुम
निराकार
भी नही हो,,
तो,साकार
भी नही हो,,,

मैं खींचती
हूँ तुम्हारा
आकार
अपनी परिकल्पनाओं
की तूलिका से,,
भरती हूँ रंग
अपनी प्रेमाकुल
अभिव्यक्तियों से,,
फिर कैसे कहूँ,,
कि,,,,,,,
तुम साकार
नही हो,,,?

तुम जगमगता
एक प्रकाश-पुंज,,!
मेरी आत्मखोह
के गर्भ में,,,
मेरे भौतिक
स्पर्श से परे,,
पर,,,मेरा आत्म
स्पर्शित तुमसे,,,,,

तुम
मेरे आत्म-संगी
मेरा अर्द्धांश
मैं विकसित कर
रही 'स्व' को
तुमसे एकाकार
होने को,,,,

हे चैतन्य!!
मेरी चेतना संग
वास करो,,,
तुममे सर्वस्य
स्वाहः करो,,
प्रेम कुंड की
हवन अग्नि में
तुम संग
आत्मसात करो,,,,
परमात्म से
साक्षात् करो,,,,

मै और तुम,,,,

                           (चित्राभार इन्टरनेट)

नीलाभ का
विस्तृत विस्तार
और तुम,,,,

जुग सहस्त्र
योजन पर
दमकता सूर्य
और तुम,,,,,

अदृश्य
प्रवाहित मंद,
कभी प्रचंड ब्यार
और तुम,,,

चन्द्र की षोडशी
कलाओं से निखरता
रात्रि का ललाट
और तुम,,,,

नित्य घटित
खगोलिय अलौकिकताएं
और तुम,,,,,

करना होगा
आत्म का इतना
विकास,,,
तब होगें एकसार
मै,,,,
और
तुम,,,,,,😊

मंगलवार, 30 जनवरी 2018

'वो' ,,, अकेली

                        (चित्राभार इन्टरनेट)

जगमगाती हैं
सड़के स्ट्रीट
लाइटों से,,
पर खौफ़
का अंधेरा
आज भी है,,,,

सड़कों पर रफ्तार
है बेतहाशा मगर
ढलती शामों के
साथ रुकती
सांसों की चाल
आज भी है,,

'वो'
अकेली खड़ी
फुटपाथ पर,
कई वहशी
नज़रों की शिकार
आज भी है,,

सरेआम
खींच ली जाती
हैं,बड़ी गाड़ियों
के भीतर,
ट्रैफिक की भीड़
में गुम होती
मदद् की पुकार
आज भी है,,,


फेंक दी जाती हैं,
नहर के पार,
कुछ रोज़ बाद,,
चिथड़ी अस्मत्
लिए पड़ी
 'वो'
अधमरी लाश
सी बरबाद
आज भी है,,,

  प्रशासन
पर उठते सवाल,
     और
सनसनी लिए,
खबरों का बाज़ार,
दिन पर दिन
छपता आंकड़ों
का कारोबार
आज भी है,,,

किससे करें
सवाल?
कौन देगा जवाब?
कोई देगा सूखते
आसूँओं का हिसाब?
नक़ाब में भी
नुँचता गुलाब
आज भी है,,

बुधवार, 24 जनवरी 2018

तुम,,,,

                      (चित्राभार इंटरनेट)


कश्ती की पतवार बने तुम,
साजन हिय के हार बने तुम।
सपन सलोने  तितली बनते,
जीवन का आधार बने तुम।

मै नदियां सी बहती जाऊँ,
प्रीत लहर सी लहरी जाऊँ।
मेरी  जलधारा  के सागर ,
मै सोच समागम इठलाऊँ।
मेरे    पारावार   बने  तुम।
जीवन का आधार बने तुम।।

प्रेमदीप, हिय कमल धरा है,
लोचन-अंजन आस भरा है।
प्रिय आकर  बाहें  थामेगें,
अंतस मे मधुमास भरा है।
सौरभ का संचार बने तुम।
जीवन का आधार बने तुम।।

खोलो हिरदय के पाश सभी,
प्रणय की बाँधलो गांठ अभी।
शशि की सोलह लिए कलाएँ,
फिर सुर के झनके राग सभी।
वीणा की झंकार बने तुम।
जीवन का आधार बने तुम।।

रजनी के भरतार बने  तुम,
कश्ती की पतवार बने तुम।
मेरे     प्राणाधार   बने तुम,
जीवन के आधार बने तुम।

शनिवार, 20 जनवरी 2018

दर्द जब खुल के खिलखिलाता है,,,,

(चित्राभार इन्टरनेट)

दर्द  जब   खुल  के
खिलखिलाता     है।

एक  गुम  चोट   सा
दिल  के किसी कोने 
में,जाके  ठहर जाता
है,हंसते  जख्मों का
हसीं खिताब पाता है।
दर्द  जब      खुल के
खिलखिलाता      है।

हर नई चोट दे  जाती
है,बर्दाश्तगी  की एक
नई ताक़त,हर ठहाके
में  नया    इक  जोश
खूब  नज़र आता है
दर्द     जब  खुल  के
खिलखिलाता       है।

ग़ुम करने  की तलब
होती   है  ,खुद   को
ज़माने    की भीड़ में।
दिल की दुखती राहों
में जाने से घबराता है,
दर्द   जब   खुल  के
खिलखिलाता      है।

गुम चोटों की तफतीश
है,बड़ी  मुश्किल यारों,
छुपा तहों मे करीने से,
धीरे धीरे ये ज़हर  सा
नसों  में  घुल जाता है।
दर्द   जब   खुल   के
खिलखिलाता        है।

मीठी मीठी सी होती है
तासीरे फितरत इसकी,
रह रह के चिलिकता है
जितना दुखता है,उतना
ही   मज़ा    आता    है,
दर्द   जब     खुल    के
खिलखिलाता         है।

लिली😊