बुधवार, 7 फ़रवरी 2018
मंगलवार, 6 फ़रवरी 2018
डायरी
(चित्राभार इन्टरनेट)
कहानी
----------------
डायरी के पन्नों मे छुपी मन की कोमल अनुभूतियां !!!!! निश्चित रूप से किसी फूल को हाथ में पकड़,, ऊँगलियों से उसकी हर एक पंखुड़ियों को पूरी तन्मयता के साथ,,उसे अनुभव करने जैसा लगता है,,। अतीत के गलियारों का जैसे कोई कोना,,अपनी तरफ खींच लेता हो,,,। एक आलिंगन एक चुम्बन के लिए,,,,,,,। कुछ पल की यह सिहराती अनुभूति,,लम्बे समय तक मुस्कुराहट बिखराती रहती है।
आज पता नही कैसे याद आ गई प्रिया को अपनी 'डायरी',,,जो सालों से दबी थी 'बाॅक्स बेड' की गहराइयों में।
'अपना समय' 'अपने साथ' गुज़ार रही थी। बच्चे- पति सब स्कूल आॅफिस जा चुके हैं। प्रिया तल्लीन होकर एक-एक पन्ने को पढ़ रही है,,,,अपने अतीत से रूबरू हो रही है।
कभी आंखें नम हो रही हैं,,कभी लाज से गुलाबी हो रही हैं,,,,। कितने भाव समेटे हुए है हर पन्ना,,,,,,!!!!!!!
15 जनवरी के एक पन्ने पर आंखें अटक गईं,, एक कौतूहल लिए। प्रिया ने पढ़ना शुरू किया,, पंक्ति के हर भाव उसके चेहरे पर तैरते हुए,,,जैसे एक बार फिर जी रही हो,,,,,,,,
' आज 'मूड' कुछ ठीक नहीं था। शनिवार के दिन बाज़ार जाने का कार्यक्रम था,,,। पर किन्ही कारणों से हो नही पाया,,,( प्रिया ने ज़ोर डाला,,क्या हो सकता होगा वो कारण,,,,? )खैर वह आगे बढ़ी,,,,,,,,।
इतवार के दिन जाने का मुकर्र हुआ। पर नीरज की कार में कुछ समस्या आ गई और वह कार को दिखाने के लिए चले गए,,,,।
बोल कर गए की दोपहर का खाना खाने के बाद निकलेगें। खाना खाने के बाद 'पूल' खेलने चले गए,,,,,
( छुट्टी के दिन 'पूल' खेलने जाना भी एक नियम था,,,, प्रिया अपने आपसे ही बोलने लगी,,,चेहरा ऊपर उठाकर सामने देखते हुए,,,अब तो नीरज ने जाना ही बंद कर दिया है) मन ही मन बुदबुदाई,,,कितना कुछ बदल गया है,,,,,हाआआआआआ,,एक गहरी सांस छोड़ते हुए,, आगे बढ़ी।
छुट्टी के दिन भी चले जाते हैं,,,,पता नही क्यों मुझे बहुत खराब लगता है,,। बस लगता है आंखों के सामने बैठे रहें ,,,,,,!! मुझे इसी बात पर बार-बार रोना आ रहा था,,,,तो कभी ये ख्याल के -" कितने खराब हैं,,पूरे हफ्ते ऑफिस जाते हैं,, सारे दिन में बस 2-3 घंटें मिलते हैं,,साथ रहने को,,,।छुट्टी के दिन तो साथ रहें,,,।
माँ- बाबा से कितनी बातें करूँ मैं,,? वैसे भी वह इतने बड़े हैं मुझसे के समझ नही आता क्या बात करूँ,,,??
फिर लगता है,,मैं क्यों अपना मूड खराब करती हूँ,,? सप्ताह भर ऑफिस का तनाव भरा काम,,एक दिन अपनी इच्छानुसार उसे बिताया तो क्या गलत है,,????
दोनो तरह की विचारधाराओं की उठा पटक जारी थी,,पर मेरा स्वार्थ मुझपर पूरी तरह हावी था,,।
इसीलिए मैं सो गई,,,,, हलांकि मै सोई नही थी,,,,हर आने वाले स्कूटर की आवाज़ पर चौकन्नी हो जाती,,,और खिड़की से झांक कर देखती,,,नीरज तो नहीं,,,,,,,?(प्रिया हंस पड़ी अपनी इस पंक्ति को पढ़)
4 बजे आकर नीरज मेरे करीब आए,,और बाजार जाने के लिए बोला,,,मैने गुस्से को छुपाते हुए,,'नही जाने का मन है' का बहाना बना दिया,,,,।
वो समझ गए थे के मेरा मिजाज़ उखड़ा है,,,,। बेचारे बार-बार 'माफी' मांगते रहे,,,,। पर मैं पूरी कोशिश के साथ गुस्से को अंदर दबोच कर लेटी रही।
नीरज फिर किसी काम से बाहर चल दिए। नीरज के जाते ही बिजली की तरह मेरा हृदयपरिवर्तन हो उठा,,,। मुझे अब खुद पर गुस्सा आने लगा,,, नीरज अब मेरे मन को 'बेचारे' लगने लगे,,,,(प्रिया हंसी रोक ना पाई) । बिचारे मेरे लिए जल्दी-जल्दी आए और मैं मुहँ फुलाए बैठी रही,,,,।
उस समय लगने लगा,,काश कहीं मिल जाएं नीरज,,,,और मै उनको गले से लगा लूँ,,,,,,। अपनी हरकत पर पछतावे का उफान आ रहा था।
लौटकर आते ही वह मेरे पास आए,,,मैं लेटी ही थी,, झट से उठी और नीरज को गले से लगा लिया,,,,,।(प्रिया आह्लादित भावों से भर उठी)
नीरज मेरे पास आकर बैठ गए,,,,और बार-बार पूछने लगे-" बताओ तो सही हुआ क्या है?" लेकिन मै उतनी ही बार -"कुछ नही,,कुछ नही " करती रही,,,,, धीरे से उनके कंधे पर सिर रख दिया,,,और लगा सब कुछ भूल गई,,,।
न जाने कौन से सुख की अनुभूति होती है,,जब मैं नीरज के कंधे या सीने पर सिर रख कर आंखें बंद किए पड़ी रहती हूँ,,,,,,,,! लगता है,,,मेरा सर्वस्य यहीं समाया है।
नीरज को पति रूप में पा अपने भाग्य को सराहती हुई,,,एक पल को खुद को कोसने भी लगी थी,,,,मै कितनी बुरी हूँ,,,अब से कभी भी ऐसे इनको कष्ट ना दूँगीं।"
प्रिया ने बड़े मुस्कुराते हुए,,,पूरी नज़ाकत के साथ अपनी डायरी को बंद कर साइड टेबल पर रख दिया,,,,।
थोड़ी देर सामने का खुला आकाश देखने लगी,,और ना जाने किन भावों में डूब गई,,,,,,। तभी पास रखा मोबाइल बज उठा,,और प्रिया की तंद्रा भंग हो गई ,,।
'हैलो',,,, "जी शायद आपने गलत नम्बर डायल कर दिया है,,,आप कृपया नम्बर जांच लें।"
थोड़ा झुन्झलाई सी प्रिया रसोई की तरफ बढ़ चली
सोफे से किचन तक के सफर में,,, यही सोचती रही,,,अब ऐसे क्षण नही मिलते,,,,कितना कुछ बदल गया है,,। अब रूठती हूँ तो नीरज बार-बार नही पूछते,,,"हुआ क्या है,,बताओ ना?"
या फिर मेरे एक बार "कुछ नही" बोलने पर मेरे पास आकर नही बैठते,,,,,,,,।
शायद अब हम बिना बोले ही एक दूजे को अच्छी तरह समझने लगें हैं,,,,,समय के साथ परिपक्व हो गए हैं,,
गौरैया,,,,
(चित्राभार इन्टरनेट)
मौसम आज अच्छा है,,बादल छाए हैं और हल्की-हल्की हवा चल रही है। आज कोई काम नही है,,। वरना शाम का समय बच्चों को ट्यूशन, खेल के मैदान,माँ के घर आने-जाने मे कैसे कट जाता है,,वह खुद ही नही समझ पाती।
आने वाले चार दिनों की छुट्टियां हैं ,,एक अजीब सा सुकून है,,भाग दौड़ से राहत है। शायद इसी लिए मन की गौरेया थोड़ी अपनी मस्ती मे है,,,,,।
गौरैया बहुत भाती हैं लता को,,छोटी सी,,काया,,भोली सी सूरत,,और चंचलता अपार,,। उसके काॅलोनी में गौरैया का झुंड अक्सर मिट्टी में चहचहाता हुआ,,बिजली के तारों और खिड़कियों पर फुदकता हुआ दिख जाता है।
इन सबके अलावा एक विशेष लगाव है लता को गौरैया से,,,,। किसी का 'आह्लादित सम्बोधन' याद आ जाता है,,,इस नन्ही सी फुदकती चिड़िया को देखकर,,,और लता रोक नही पाती अपने चेहरे पर छा जाने वाली शरमाई,,गुलाबी आभा को।
ऑनलाइन मुलाकात हुई थी सुमित से,,उसकी स्वाभाविक रचनाओं ने बहुत प्रभावित किया था लता को। अक्सर लता सुमित से कुछ लिखने का आग्रह कर जाती थी। रोज़ ऑनलाइन मुलाकतों का सिलसिला बढ़ने लगा था। दोनो ही एक दूजे की प्रतीक्षा में रहते,,,,परन्तु बात करने की प्रबल चाहत होते हुए भी एक हिचकिचाहट रहती थी लता में,,वह थोड़ी देर के लिए आती,,,सुमित से बात कर के चली जाया करती थी,,।
इतवार की छुट्टी थी,,। सुमित अपने परिवार से दूर दूसरे शहर में एक रूम लेकर अकेला रहता था। लता से ऑनलाइन परिचय होने के पश्चात छुट्टी के दिन,,बेसब्री से उसके आने की प्रतीक्षा में ढेरों कविताओं की रचना कर पोस्ट करता रहता,,। हर कविता जैसे पुकार रही हो,,,,, "आ जाओ अब",,,,,,!
लता भी छुप-छुपकर उसकी कविताओं को पढ़ ,,बेचैनी का आनंद लेती,,मन ही मन मुस्कुराती। सुमित से बात करने की अपार इच्छा होते हुए भी वह खुलकर सामने नही आती थी। एक दिन सुमित की कुछ पंक्तियां आईं,,,
"यूँ आती हैं पल भर में चली जाती हैं
जैसे गौरेया मुंडेर पर फुदक जाती है
कई रंगों में गौरेया भी ढल जाती है
चहकती है और दिल मे उतर जाती है
यूँ फूदक कर हर तनाव हर जाती है
होकर आकर्षित नित मुंडेर पर आ जाती है
गौरेया से मुंडेर की भावना की बंधी डोर है
शोर न चिल्लाना बस आती है फुदक जाती है"
बस इन पंक्तियों की गौरैया उसके व्यक्तित्व की पहचान बन गई,,। धीरे -धीरे हिचकिचाहट के बंधन लता को नही बांध पाए,,। कब लता सुमित की गौरैया बन गई वह खुद भी ना जान पाई।
अक्सर बड़े लाड़ से सुमित उसे 'मेरी प्यारी गौरैया!' बोलता था,,,और लता जैसे उदकती फुदकती सुमित के दिल की मुंडेर पर चहचहाने लगती थी।
यह सिलसिला आज भी चल रहा है,,,,। गौरैया जैसे छत की मुंडेर या खुली खिड़कियों के पल्लों पर ही चहचहाकर ,,फुदक कर फुर्र हो जाती हैं,,। किसी ने प्यार से दाना-पानी रख दिया तो दिन में कई बार आकर फुदक जाती हैं। वह उस मुंडेर से परच जाती हैं। पर उसकी सीमा बस वहीं तक होती है।
कभी घर के अंदर नही आतीं। ठीक उसी तरह लता भी सुमित की गौरैया है। उसकी मुंडेर से परची हुई,,।सुबह शाम आती रहती दाना चुगनें।
कभी-कभी ऐसा भी होता है,,मुंडेर का मालिक दाना नही रख पाता,,व्यस्ता के कारण,,फिर भी गौरैया आती है,,,,परची हुई है ना,,,,,,,,। सूखे पानी के पात्र,,और कुछ पहले के पड़े दानों पर अपनी चोंच पटक कर,,,,इधर-उधर कूद जाती है,,,,। थोड़ी मायूसी दिखती है उसकी चहक में,, बेचैनी दिखती है उसकी फुदकन में। पर गौरैया आती है फिर भी मुंडेर पर।
सुमित की गौरैया भी आती रहेगी उसके घर की मुंडेर पर,,,,,,। इन्ही ख्यालों मे खोई लता की आंखे छलक उठीं,,,,। कैसा अनुराग है यह,,,? जानती है कि कभी चाहकर भी मुंडेर लांघ कर अंदर नही आ सकती,,,पर एक आसक्ति है,,दोनों के बीच एक अदृश्य सा बंधन है,,,। इस बंधन में कसाव नही है,,किनारों का बंधन ही सही,, पर नदी सा बहाव है।
तभी दरवाज़े की घंटी बजती है,,,,सुमित की मुंडेर से उसे उड़ना पड़ा ,,, और गौरैया का रूप तज लता दरवाज़ा खोलती है। बेटा खेल कर आ गया है,,,। लता जुट जाती है,,अपने कामों में,,,। जीवन का यथार्थ सुमित की मुंडेर से उसके घर के भीतर तक कभी नही ले जाएगा लता को। इस दर्द की टीस के साथ ही जीना है,,,।
सुमित का 'मेरी प्यारी गौरैया' ! सम्बोधन एक मखमली सहलाहट सा सुकून दे जाता है। लता को कुछ पल फुदकने के लिए एक मुंडेर दे जाता है,,,,,,,,,।
*******समाप्त********
कहानी
************
सोफे की गद्दी को फर्श पर रख कर,, औंधे मुँह बड़ी फुरसत से लुढ़की पड़ी है,,लता । बरामदे के जाल के दरवाजें से आसमान की तरफ अपनी दृष्टि जमाए।मौसम आज अच्छा है,,बादल छाए हैं और हल्की-हल्की हवा चल रही है। आज कोई काम नही है,,। वरना शाम का समय बच्चों को ट्यूशन, खेल के मैदान,माँ के घर आने-जाने मे कैसे कट जाता है,,वह खुद ही नही समझ पाती।
आने वाले चार दिनों की छुट्टियां हैं ,,एक अजीब सा सुकून है,,भाग दौड़ से राहत है। शायद इसी लिए मन की गौरेया थोड़ी अपनी मस्ती मे है,,,,,।
गौरैया बहुत भाती हैं लता को,,छोटी सी,,काया,,भोली सी सूरत,,और चंचलता अपार,,। उसके काॅलोनी में गौरैया का झुंड अक्सर मिट्टी में चहचहाता हुआ,,बिजली के तारों और खिड़कियों पर फुदकता हुआ दिख जाता है।
इन सबके अलावा एक विशेष लगाव है लता को गौरैया से,,,,। किसी का 'आह्लादित सम्बोधन' याद आ जाता है,,,इस नन्ही सी फुदकती चिड़िया को देखकर,,,और लता रोक नही पाती अपने चेहरे पर छा जाने वाली शरमाई,,गुलाबी आभा को।
ऑनलाइन मुलाकात हुई थी सुमित से,,उसकी स्वाभाविक रचनाओं ने बहुत प्रभावित किया था लता को। अक्सर लता सुमित से कुछ लिखने का आग्रह कर जाती थी। रोज़ ऑनलाइन मुलाकतों का सिलसिला बढ़ने लगा था। दोनो ही एक दूजे की प्रतीक्षा में रहते,,,,परन्तु बात करने की प्रबल चाहत होते हुए भी एक हिचकिचाहट रहती थी लता में,,वह थोड़ी देर के लिए आती,,,सुमित से बात कर के चली जाया करती थी,,।
इतवार की छुट्टी थी,,। सुमित अपने परिवार से दूर दूसरे शहर में एक रूम लेकर अकेला रहता था। लता से ऑनलाइन परिचय होने के पश्चात छुट्टी के दिन,,बेसब्री से उसके आने की प्रतीक्षा में ढेरों कविताओं की रचना कर पोस्ट करता रहता,,। हर कविता जैसे पुकार रही हो,,,,, "आ जाओ अब",,,,,,!
लता भी छुप-छुपकर उसकी कविताओं को पढ़ ,,बेचैनी का आनंद लेती,,मन ही मन मुस्कुराती। सुमित से बात करने की अपार इच्छा होते हुए भी वह खुलकर सामने नही आती थी। एक दिन सुमित की कुछ पंक्तियां आईं,,,
"यूँ आती हैं पल भर में चली जाती हैं
जैसे गौरेया मुंडेर पर फुदक जाती है
कई रंगों में गौरेया भी ढल जाती है
चहकती है और दिल मे उतर जाती है
यूँ फूदक कर हर तनाव हर जाती है
होकर आकर्षित नित मुंडेर पर आ जाती है
गौरेया से मुंडेर की भावना की बंधी डोर है
शोर न चिल्लाना बस आती है फुदक जाती है"
बस इन पंक्तियों की गौरैया उसके व्यक्तित्व की पहचान बन गई,,। धीरे -धीरे हिचकिचाहट के बंधन लता को नही बांध पाए,,। कब लता सुमित की गौरैया बन गई वह खुद भी ना जान पाई।
अक्सर बड़े लाड़ से सुमित उसे 'मेरी प्यारी गौरैया!' बोलता था,,,और लता जैसे उदकती फुदकती सुमित के दिल की मुंडेर पर चहचहाने लगती थी।
यह सिलसिला आज भी चल रहा है,,,,। गौरैया जैसे छत की मुंडेर या खुली खिड़कियों के पल्लों पर ही चहचहाकर ,,फुदक कर फुर्र हो जाती हैं,,। किसी ने प्यार से दाना-पानी रख दिया तो दिन में कई बार आकर फुदक जाती हैं। वह उस मुंडेर से परच जाती हैं। पर उसकी सीमा बस वहीं तक होती है।
कभी घर के अंदर नही आतीं। ठीक उसी तरह लता भी सुमित की गौरैया है। उसकी मुंडेर से परची हुई,,।सुबह शाम आती रहती दाना चुगनें।
कभी-कभी ऐसा भी होता है,,मुंडेर का मालिक दाना नही रख पाता,,व्यस्ता के कारण,,फिर भी गौरैया आती है,,,,परची हुई है ना,,,,,,,,। सूखे पानी के पात्र,,और कुछ पहले के पड़े दानों पर अपनी चोंच पटक कर,,,,इधर-उधर कूद जाती है,,,,। थोड़ी मायूसी दिखती है उसकी चहक में,, बेचैनी दिखती है उसकी फुदकन में। पर गौरैया आती है फिर भी मुंडेर पर।
सुमित की गौरैया भी आती रहेगी उसके घर की मुंडेर पर,,,,,,। इन्ही ख्यालों मे खोई लता की आंखे छलक उठीं,,,,। कैसा अनुराग है यह,,,? जानती है कि कभी चाहकर भी मुंडेर लांघ कर अंदर नही आ सकती,,,पर एक आसक्ति है,,दोनों के बीच एक अदृश्य सा बंधन है,,,। इस बंधन में कसाव नही है,,किनारों का बंधन ही सही,, पर नदी सा बहाव है।
तभी दरवाज़े की घंटी बजती है,,,,सुमित की मुंडेर से उसे उड़ना पड़ा ,,, और गौरैया का रूप तज लता दरवाज़ा खोलती है। बेटा खेल कर आ गया है,,,। लता जुट जाती है,,अपने कामों में,,,। जीवन का यथार्थ सुमित की मुंडेर से उसके घर के भीतर तक कभी नही ले जाएगा लता को। इस दर्द की टीस के साथ ही जीना है,,,।
सुमित का 'मेरी प्यारी गौरैया' ! सम्बोधन एक मखमली सहलाहट सा सुकून दे जाता है। लता को कुछ पल फुदकने के लिए एक मुंडेर दे जाता है,,,,,,,,,।
*******समाप्त********
रविवार, 4 फ़रवरी 2018
संदल की महक है तुम्हारा प्यार,,,
संदल की महक है
तुम्हारा प्यार,,
घुल हवाओं में
सांसों को करता
है बेकरार,,,
शबनम की नमीं सा
भीगा-भीगा है,
तुम्हारा एहसास,,
इक मीठी सी
तड़प देकर
बढ़ाता है प्यास,,,
आवारा हवाओं सी
अल्हड़ है,
तुम्हारी याद,,,,
बिखरा देती है
मेरी ज़ुल्फों को
करती है बेताब,,,
बेखुदी तुम्हारे
इश्क की,
करने लगी है
हदें पार,,,
तुम्हारी ही इक
धुन लगी,
नही याद मुझे, अब
महीना, दिन,साल,,,,,,❤
सुनो सजना❤
(चित्राभार इन्टरनेट)
❤पिया परदेसी के आने की खबर सुन उत्साहित प्रियतमा की प्रीतभरी अनुनय झुमका,चूड़ी,बिंदिया लाने की,,,❤
सुनो सजना!!
आओगे जब
तुम मेरे पास,
आना लेकर
सामान कुछ
ख़ास,,
झुमके लेना
इक जोड़ी
अपनी पसंद
के चुनकर,,,
होंठो की छुवन
उसकी बनावट में
बुनकर,,,
पहनूँगीं बड़े
प्रेम से,
लरजाते हुए,
चुमेगें मेरे गाल वो
टकराते हुए,,
लाना चूड़ियां हरी
तुम्हारी बातों सी
खनकती,,
तन्हाइयों में मुझसे,
वो करेगीं बातें
बहकती,,
मत भूलना
लाना बिन्दिया
सुर्ख लाल,
माथे पर
सजाए रखूँगीं
सदा मेरी प्रीत
का गुलाल,,
छोड़ जाना
एक कमीज़ अपनी
मेरे पास,,
भरा हो जिसमें तुम्हारी
देह गंध का एहसास,,
भर बाहों में उसे
दमभर लूँगी निःश्वास,
समझूगीं तुम यहीं हो,,,,
मेरे आस-पास,,,
तुम्हारे आने की
खबर से है मन बावरा
हुआ,,
पर सोच तुम्हारे जाने का,
दिल है धुआँ-धुआँ,,
रक्खूँगीं सजों
कर तुम्हारी हर
सौगात,,
यादों के पिटारे में,
मेरे प्यार भरे
एहसास
https://youtu.be/r6hi4ma688A
https://youtu.be/r6hi4ma688A
गुरुवार, 1 फ़रवरी 2018
मेरे आत्मअंश,,,,
(चित्राभार इन्टरनेट)
तुम
मात्र आभास
नही हो,,,
पर तुम
मेरे पास
भी नही हो,,,
कैसे तुम्हे
बखानूँ,,?
तुम शब्दों
से परे,,,
मात्र अनुभूतियों
का उच्छावास
नही हो,,,,
तुम
निराकार
भी नही हो,,
तो,साकार
भी नही हो,,,
मैं खींचती
हूँ तुम्हारा
आकार
अपनी परिकल्पनाओं
की तूलिका से,,
भरती हूँ रंग
अपनी प्रेमाकुल
अभिव्यक्तियों से,,
फिर कैसे कहूँ,,
कि,,,,,,,
तुम साकार
नही हो,,,?
तुम जगमगता
एक प्रकाश-पुंज,,!
मेरी आत्मखोह
के गर्भ में,,,
मेरे भौतिक
स्पर्श से परे,,
पर,,,मेरा आत्म
स्पर्शित तुमसे,,,,,
तुम
मेरे आत्म-संगी
मेरा अर्द्धांश
मैं विकसित कर
रही 'स्व' को
तुमसे एकाकार
होने को,,,,
हे चैतन्य!!
मेरी चेतना संग
वास करो,,,
तुममे सर्वस्य
स्वाहः करो,,
प्रेम कुंड की
हवन अग्नि में
तुम संग
आत्मसात करो,,,,
परमात्म से
साक्षात् करो,,,,
तुम
मात्र आभास
नही हो,,,
पर तुम
मेरे पास
भी नही हो,,,
कैसे तुम्हे
बखानूँ,,?
तुम शब्दों
से परे,,,
मात्र अनुभूतियों
का उच्छावास
नही हो,,,,
तुम
निराकार
भी नही हो,,
तो,साकार
भी नही हो,,,
मैं खींचती
हूँ तुम्हारा
आकार
अपनी परिकल्पनाओं
की तूलिका से,,
भरती हूँ रंग
अपनी प्रेमाकुल
अभिव्यक्तियों से,,
फिर कैसे कहूँ,,
कि,,,,,,,
तुम साकार
नही हो,,,?
तुम जगमगता
एक प्रकाश-पुंज,,!
मेरी आत्मखोह
के गर्भ में,,,
मेरे भौतिक
स्पर्श से परे,,
पर,,,मेरा आत्म
स्पर्शित तुमसे,,,,,
तुम
मेरे आत्म-संगी
मेरा अर्द्धांश
मैं विकसित कर
रही 'स्व' को
तुमसे एकाकार
होने को,,,,
हे चैतन्य!!
मेरी चेतना संग
वास करो,,,
तुममे सर्वस्य
स्वाहः करो,,
प्रेम कुंड की
हवन अग्नि में
तुम संग
आत्मसात करो,,,,
परमात्म से
साक्षात् करो,,,,
मै और तुम,,,,
(चित्राभार इन्टरनेट)
नीलाभ का
विस्तृत विस्तार
और तुम,,,,
जुग सहस्त्र
योजन पर
दमकता सूर्य
और तुम,,,,,
अदृश्य
प्रवाहित मंद,
कभी प्रचंड ब्यार
और तुम,,,
चन्द्र की षोडशी
कलाओं से निखरता
रात्रि का ललाट
और तुम,,,,
नित्य घटित
खगोलिय अलौकिकताएं
और तुम,,,,,
करना होगा
आत्म का इतना
विकास,,,
तब होगें एकसार
मै,,,,
और
तुम,,,,,,😊
नीलाभ का
विस्तृत विस्तार
और तुम,,,,
जुग सहस्त्र
योजन पर
दमकता सूर्य
और तुम,,,,,
अदृश्य
प्रवाहित मंद,
कभी प्रचंड ब्यार
और तुम,,,
चन्द्र की षोडशी
कलाओं से निखरता
रात्रि का ललाट
और तुम,,,,
नित्य घटित
खगोलिय अलौकिकताएं
और तुम,,,,,
करना होगा
आत्म का इतना
विकास,,,
तब होगें एकसार
मै,,,,
और
तुम,,,,,,😊
सदस्यता लें
संदेश (Atom)






