शुक्रवार, 22 दिसंबर 2017

काफ़ी है,,,



पहुँच जाता है हूजूम
हर जगह
एक कदमों के निशां
काफी हैं,,,

शहरों में भी होते हैं
कोने सुबुकते
सन्नाटा दिले दरमियां
हो काफ़ी है,,

तलाश ठोंकरे खाती
दर ब दर
नही दिखते पत्थरों पे
निशां,काफ़ी है,,

मंज़िलों के बड़े ऊँचे
चढ़े हैं भाव,
जेबें तार तार हो देती
हैं जवाब,काफ़ी है,,

नसीब फिसलती रेत सा
झरता शबाब,
हथेली में चिपका रहे ज़रा
सा आब,काफ़ी है,,,

उम्मीद की लौ फड़फड़ा
के जले,,
दिख जाए सामने का
सैलाब,काफ़ी है,,,

बुधवार, 20 दिसंबर 2017

ना जाने कैसा हो अवसान मेरा,,,

                      (चित्राभार इन्टरनेट)

मै गुज़रते वक्त की
दरख़्तों पर
कुछ कोपलें लम्हों की
रख आती हूँ,,
ना जाने कैसा हो
अवसान मेरा
मैं खिड़कियों के करीब
बड़े पेड़ों की पंगत गोड़ आती हूँ,,,,,,

बरसाती मौसम की लाचारी
भांपते हुए
देखती हूँ चींटियों को अथक,
एकजुट दाना जुगाड़ते हुए,,
यही सोच मै भी
सुनहरे दानों का जुगाड़
करती हूँ,,
ना जाने कैसा हो
अवसान मेरा
मै दिल के गोदाम में
यादों के भोज्य पहाड़
करती हूँ,,,,

दीवारें कमरों की रंगीन
ही सही मगर
छतों की कैनवास सफेद
ही रखती हूँ
ना जाने कैसा हो
अवसान मेरा
सीधे लेटकर उकेरने
के लिए कुछ तस्वीरें करीबी
मैं आंखों में बहुरंगीं जमात
रखती हूँ,,,

लिली






मंगलवार, 19 दिसंबर 2017

दिल की सिगड़ी,,

                     (चित्राभार इन्टरनेट)

दिल की सिगड़ी में ,
इश्क जला रखा है।
मैने शब्दों   को ही ,
महबूब बना रखा है।

एहसासों की लकड़ी,
का टाल बना रखा है।
जला के जज़्बातों को,
लाल  सुलगा रखा है।

गर फासलों ने दरमियां,
कश्मीर    बना रखा है।
मैने कल्पनाओ में सही,
बर्फ को पिघला रखा है।


रविवार, 17 दिसंबर 2017

काव्य तो अभी बाधित है,,,

                     (चित्राभार इन्टरनेट)

काव्यसागर     तो
अभी     बाधित है,
स्व में     हिंडोलता
चरम उत्पलावित है।

बहेगा तब तट तोड़
कर,अभी तो  लहरें
अधीर हैं,चंचल  हैं,
अदम्य,परन्तु  भाव
घनत्व  फकीर   हैं।

गुरूत्व का  सामिप्य
अभी दूर है,अपनत्व
का चुम्बकत्व  अभी
चूर है,स्पर्श का प्रदत्त
अभी  प्रातीक्ष्य     है

ज्वार उच्छवास् तेज़
हैं,भाटों के निश्वास
निस्तेज हैं, कामिनी
काव्य की रही मचल
रूपमाधुर्य शेष    है।

लहरदेह   लहराएगी
अभिव्यक्तियां    तब
गहराएगी,  मिलन के
गहन चीत्कार से कवित्त
का श्रृंगार अभिषेक है।

काव्यसागर        तो
अभी     बाधित    है,
स्व मे        हिंडोलता
चरम् उतप्लावित  है।

ऐ ज़िन्दगी! तू मेरे झरोखों को किवाड़ क्यों नही देती,,,,

                           (चित्राभार इंटरनेट)

पिस रही हूँ
मैं भी पत्थरों
के बीच पर,
हिना सी रंगत
तो नही देती?
ऐ ज़िन्दगी !
तू मुझे मेरी
मुहब्बत तो
नही देती,,,

खूँटियों से बाँध
देती है किस्मत,
कभी बेखुदी में
बहक के चल
भी दूँ तों,
रस्सी की लम्बाई
तक भटका कर
खींच लेती है,
जब बेखुदी देती है
ऐ ज़िन्दगी!
तो उन खूँटियों
को उखाड़ क्यों
नही देती,,,?

खिड़कियों के
होते भी रोशनदानों
का वजूद बनाया
हवा और रोशनी
का संतुलन बनाया
पर मैं जो बनाऊँ
यही हिसाब
ऐ जिन्दगी!
तू मेरे झरोखों
को किवाड़ क्यों
नही देती,,?

अरमानों के पंख
दे दिये फड़फड़ाने
को,एक खुला
आसमान भी सजा
दिया आगे,
टकटकाई आंखों
में कई भी सपने जागे?
ज्यों उड़ान भरने
को पंख फैलाती हूँ
ऐ ज़िन्दगी!
तू मेरे पिंजरे में
सलाखों की टूटी
दीवार क्यों
नही देती,,,?

लिली 

चिड़ियारानी

                       (चित्राभार इन्टरनेट)

#बालकविता

चिड़िया रानी बड़ी सयानी
अपने मन की हो तुम रानी।
 
छोटे छोटे पैरों से तुम
फुदक फुदक कर चलती हो।

जाँच परख कर अच्छे से
फिर चोंच से दाना चुगती हो।

बड़ी गजब की फुर्तिली हो
चंचल कोमल शर्मिली हो।

कभी घास पर कभी डाल पर
चीं- चीं करती फिरती हो ।

खुले गगन में पंख पसारे
करती रहती हो मनमानी

चिड़िया रानी चिड़िया रानी
अपने मन की हो तुम रानी।

🐥लिली🐥

गुरुवार, 14 दिसंबर 2017

विजय दिवस श्रृद्धांजली

                         (चित्राभार इन्टरनेट)

दुश्मन के छक्के
छुड़ा दिए
दंभ के परचम
गिरा दिए
वीर सपूतों ने हंसकर
सीने को ढाल
बना दिए,,

परिवार के ऊपर
उन वीरों नें
देश को सर्वोपरि
माना,,
वीर सिपाही रहा
डटा
जब तक ना बैरी
धूल चटा
हुँकार भरी टंकारों
से शत्रु के
सीने चीर दिए,,

उस पुण्यतिथि के
अवसर पर
हृदयातल से मन
नतमस्तक है,
उन गौरवमयी
बलिदानों पर
'विजय-दिवस' की
दस्तक है,,
शत् शत् नमन
उन वीरों को
श्रृद्धा का सुमन
चढ़ा दिया,,,,