रविवार, 20 मई 2018

मुझे एक पेड़ बना देता,,,

                      (चित्राभार इंटरनेट)

तपती धूप में
अकेला,,,
घनी छांव लिए
वो शजर अलबेला,,

कौन उसकी झुलसती
शाखाओं को सिंचता है,,?
वो तो खुद ही की जड़ों से
पाताल सें नमीं खींचता है,,,,
मुसाफ़िर दो घड़ी सुस्ता के
नर्म निगाहों से सहला गए,,
वो काफ़िर सा अपनी ही
दरख़्तों को भींचता है,,

कोई चेहरा नही उसका,
जिसपे उभरते जज़्बात पढ़ती,,,,
डाल से झरते पीले पत्तों की,
अनकही पीड़ा समझती,,
मेरे मालिक!
तू मुझे भी एक,
पेड़ ही बना देता,,
मेरे अंदर की कचोटों को
भूरे तने की खरोंचों सा
सजा देता,,,
सीने का लहू सूखी टहनियों
सा गिरा देती,,
कोई बेघर सी चिड़िया
उसे अपने घरौंदें में जगह देती,,

कोई बवंडर सा आता तूफान,
मेरे वजूद को हिला देता,,,,
मेरे थकते हौंसलों को
अपनी आगोश में गिरा लेता,,,

मेरे मालिक!!तू मुझे भी
एक पेड़ बना देता,,,,,,,

शनिवार, 19 मई 2018

कृष्ण गीत

                             (चित्राभार इंटरनेट)

मन में मुरतिया श्याम की बसाय के
चली राधा पनघट सुध बिसराय के
तन कुंज लता सम लहराय के,,
दृग अंजन में खंजन छुपाय के,,

ल्यों मनमोहन मोहे अंग लिपटाय रे!
रहो हरित बदन चटख कुम्लाय रे!
पग डगमग भटक कित जाय रे!
मदन मन-मृग मोहित तोहे बुलाय रे,,!

गौरैया हिय की अकुलाय हो!
पैजनिया पग की सुस्ताय हो!
पिय प्रीत गागर छलकाय हो!
भरो अंक हरी काहें भरमाय हो!!
लिली 🌿

टेसू

                         (चित्राभार इंटरनेट)


टेसू मेरे मन के
चटखीले से
और
तुम आसमानी
कैनवास बने
मुझे अपने पटल
पर सजाए
चित्रकारी की ऐसी
मिसाल ना मिले शायद
रख लूँ सहेज कर
सदा के लिए
अपने दिलो दमाग़ के
एलबम में
ना जाने कब,,
मौसम बदल जाए
और टेसू झर जाएं
पर
सुनो ना
तुम अपना
आसमानी कैनवास लिए
ऐसे ही फैले रहना
मेरी शुष्क शाखाओं
को अपने पटल पर
सजाए
मैं फिर खिल जाऊँगीं
तुम्हारे नीलाभ की
आगोश का स्नेह
पाकर,,

गुरुवार, 3 मई 2018

तुम्हे तो चले ही जाना है,,,,

             (चित्राभार इंटरनेट)

आज एक अपराध करने जा रही हूँ हृदय में दुस्साहस भर,,, कवि गुरू रविन्द्र नाथ जी की एक रचना ' तुमी तो शेई जाबे चोले' को हिन्दी में व्यक्त करने का,,, क्षम्य नही है यह दुःसाहस पर मन किया तो कर गई,, तो अपने दोनो कानो को पकड़ ,,आपके समक्ष रचना प्रस्तुत करती हूँ,,   


हे प्रियतम्!!
तुम्हे तो चले ही जाना है
शेष का अवशेष भी
ना बाकी रहना है,,,,

हे प्रियतम!!
तुम्हे तो चले ही जाना है,,,,,
मेरे हृदय को व्यथित कर
तुम तो चले जाओगे,,,
पर अंतस में सब,,
जीवित ही रहना है,,
 ,,,के,,,
हे प्रियतम!!
तुम्हे तो चले ही जाना है,,,,

हे पथिक!!
अलमस्त सरीखे,,
आ पहुँचे मेरे कुंजहृदय में
निज चरन से अब,
दल दो,, जो भी,,
ढक लूगीं निज अंतस रंध्रों में,,
सांझ ढले आधार तले
बैठ अकेली  हृदय भरे,,
निज व्यथा सहेजूँ,,
धर मधुर करे,,
विदा-बंसुरी के करूनाते स्वर,
कर देगें मग्न,,
संध्या अंबर,,,,
दृगजल में मैं,,
दुख की शोभा भर,,,
रख दूँगीं सबकुछ
नूतन कर,,,

क्योंकि,,

हे प्रियतम्!!
तुम्हे तो चले ही जाना है

रविवार, 29 अप्रैल 2018

तेरा शहर,,



प्यार करना है तो,,
उसके शहर से कर,,,,
वो चला भी जाए
उसे छोड़कर तो क्या,,,
उसकी यादों से जुड़ी
हर गली,,,
हर सड़क,,
बाज़ार,,,
वो किराए का मकान,,,
उस मक़ान का
हर कोना,,
कहीं नही जाता,,,,
वहीं रहता है,,,,
अपने आप में समेटे
अनगिनत एकसाथ बिताए,,,पल,,,
वो तन्हाई,,
वो एकाकीपन के अंधेरे
,,,,और,,,,
किसी के साथ के उजाले,,,

संघर्ष से नित जूझती,,
चिलचिलाती सी धूप,,,
कभी तिलमिलाए से हौंसले,,,
तो कभी नाकामियों की शाम,,,
वो किसी के इन्तेज़ार में,,
खड़े रेलवे प्लेटफार्म,,,
वही ट्रेने,,,वही उनके आने
के निर्धारित समय,,,,,
कुछ भी तो नही बदलता,,,
शहर वहीं खड़ा रहता है,,
बस लोग चले जाते हैं,,,,,,

प्यार करना है तो उसके
शहर से कर,,,
वो चला भी जाए तो क्या,,,,!!
उसकी यादों की रौशनी से
चमकता चाँद
,,,,और,,,,
बातों की गर्मी से
तमतमाया सूरज
खुद में समेटे,,,,
वो शहर,,,,,
वहीं मिलेगा,,,
हमेशा,,,,

लिली🌿

मंगलवार, 24 अप्रैल 2018

तू मत आया कर ऐ शाम!!


मत आया कर रोज़ रोज़,,,,
ऐ शाम!!!
तू छीन ले जाती है मेरी भटकन
भी अपने साथ,,,
जिसके संग थकना मुझे बेहद
भाता है,,
मेरे 'दिन'की बाहों में डालकर
बाहें
ना जाने किन-किन गली-कूचों
से होकर गुज़रती हूँ,
कभी फिक्र तो कभी बड़ी
बेफिक्री लिए,
कभी ढेरों जिक्र तो कभी शून्य
सी ख़ामोशी लिए,,
बड़ी बेरहम लगती है तेरी
सिन्दूरी चौखट,,
बड़ा आधिपत्य हैं तेरी
संध्या आरती में,,,
बस यहीं मैं खुद से हार
जाती हूँ,,,
मेरी भटकन में ठहर का
तो सुकून नही,,
पर उसकी बाजुओं को कसती
मेरी हथेलियों में एक ज़िद है,,,
उसे थामें रखने की,,,सदा
के लिए अपने पास,,
मत आया कर शाम तू रोज़ रोज़
ऐ शाम!
तू छीन ले जाती है मेरी भटकन
का सुकून भी अपने साथ,,

नुक्ता-चीनी

                          (चित्राभार इंटरनेट)

#ज़रा_हन्नी_सिंह_जी_के_इश्टाइल_में_गा_गा_के_पढ़िएगा_आहा_ओहो_यो_यो_नुक्ता_चीनी
😜😜

☕नुक्ता-चीनी☕
🌿🌿🌿🌿🌿

कर नुक्ता-चीनीऽऽऽऽऽ
कर नुक्ता-चीनीऽऽऽऽऽ
ये तेरी चुनरीऽऽऽऽऽ
क्यों झीनी झीनी??😯

यह कैसा हलवा??
यह कैसी फिरनी???
नही आए खुशबू,,,😠
अहा,,ऽऽऽऽ

अरे भीनी भीनी

कर नुक्ता-चीनी
ओहो नुक्ता-चीनी

क्यों फ्रिज में मूली?
क्यों सोती जूली?😤
काहे पलट के लोटा
रख दीनी रे दीनी😢

अहाऽऽऽ
नुक्ता-चीनी
बड़ी भीनी भीनी
जीवन चटखारा😉
कर दीनी रे दीनी!!
~लिली🌿😁