बुधवार, 6 सितंबर 2017

चलो मौन हो जाते हैं,,,,,

                         (चित्राभार इन्टरनेट)

चलो मौन हो जाते हैं,,,,,सुना था मैने शायद तुमसे ही,,जब प्रेम विस्तृत होता है तो मौन हो जाता है,,,। फैलाव में,, बंधन-प्रवाह, शिकायत-नाराज़गी, दुख-सुख, दूर-पास, हास्य-रूदन,,,इन सब का कोई अस्तित्व नही होता। प्रेम का आकाश नीला दिखता है,,,,बस नीला,,,फैला हुआ,,दूरररररररररररररर तक,,आंखों की 'देखन क्षमता' सीमित हो जाती है तब शायद,,,। तो चलो मौन हो जाते हैं,,,,,,,,,,,,
     कहते हो,,तम्हारे कर्मक्षेत्र में तुम प्रतिबाधित हो,,भावक्षेत्र में तुम अघाध,अशेष हो। पर इन दो अलग-अलग भूमिकाओं के पीछे,,,,,व्यक्तित्व एक ही है,,,,,,। मेरा तो भावक्षेत्र कर्मक्षेत्र सब एक,,लो,,, मै फिर से शिकायत कर बैठी,,,,।
      मै साफ कर आई सब जाले स्मृतियों के,, । तुमने कहा-" तुम कैसे क्रूरता से सब हटा आई,,???" उँगलिया नही कांपी,,,?"
,बहुत कुछ बहा ले गई मैं बाढ़ आई नदी की तरह,,। उफान कम हुआ तो पाया अपने ही किनारों को काट आई,,जो गांव पलते थे मेरी शांत धारा के सहारे ,,उनको ही बहा आई मैं।
       कैसे कर गई सब ,,? क्यों कर गई सब,,,,? मेरी प्रीत क्या 'विवेक सम्मत' है,,,? क्यों अक्सर उत्पाती बवंडर सी खुद में तुमको भी समेट कर,,,साथ में कई अनमोल यादों की इमारतों के,,छज्जे,छत,खिड़की,,दरवाज़े, सब उखाड़ कर,,तुम्हे खंडहरों में अकेला छोड़,,शांत हो जाती हूँ,,,,,?
       मै मेरी ही न रही,,,और तुम्हारी भी ना हुई,,,तो फिर मैं कहाँ गुम गई,,,,????? मै लेखों से टिप्पणियों में सिमट गई,,,,, अंतरद्वंद को छोड़,,, सामाजिक चर्चाओं में उलझ गई,,,,? ये 'क्षणिक मनोभाव' का आवेग,,,क्यों मुझे खंडित कर धूल सा उड़ा दे रहा,,,,,?
       ठीक कहते हो,,,"चलो मौन हो जाते हैं।"
मेरी विश्लेषणात्मक चाहत तुम्हे कई बार घायल कर गई,,उपेक्षित कर गई, अपमानित कर गई,,,,,,। समझ नही आता ये 'विश्लेषण करने वाला अधिवक्ता' क्यों जागृत हो जाता है मुझमें,,,,,??? कहीं ना कहीं आहत मेरा मन भी हुआ होगा,,,,। रूहानी सा इश्क है,,,सनम इसमें दुनियावी गणित ना लगाओ,,,!!! कैसे ना लगाऊँ,,,,,,,,, ?? कैसे बताऊँ के रूह से जुड़ जाने के बाद मुझमें दुनियावी जुड़ाव की चाहत पनपने लगी हैं,,,।
         तुम्हारे 'वृष्टिछाया क्षेत्रों' सी घनघोर बारिश ने मुझ नदी का जलस्तर सामान्य से ऊपर उठा दिया है,,,,,। नदी अब यह सोचने लगी है कि,,,जलस्तर ऊँचा कर मेघ को ही खुद में समाहित कर ले,,,!!! तभी तो देखो ना आए दिन जुगत लगाने लगी है,,,बाढ़ सी प्रचड़ हो  बहाने लगी है,,,,,,। परन्तु यह कहाँ सम्भव,,,,,,,,!!!!
        ठीक ही कहते हो,,,"चलो मौन हो जाते हैं,,,,!" शायद विश्लेषणात्मक प्रेम को मौन की दरकार है,,,,। तुम्हे भावनात्मक पटखनी देने में मुझे जीत का एहसास कभी नही हुआ,,,। पर तुम्हे लगता है की मै जीत-हार का खेल खेल रही हूँ तो ठीक है,,अब मन नही जीतने का,,,,,।कितनी बार जीत का जश्न मनाऊँ,,,?? अब चलो मै अब हार जाऊँ,,,,,।
       अंत में बस इतना ही,,,,टिप्पणियों में सिमटना मेरा ध्येय नही,,,तुम्हे लेखों में विस्तार देना मेरा लक्ष्य,,, पर,,,तुम अब व्यस्त हो,,,अपने विस्तार को देखने का समय नही,,,,कितने ही विस्तार पड़ें हैं तुम्हारी प्रतिक्रिया के बिना,,,,,!!! क्या मेरा मन आघात नही खाता,,,,????
     शिकायत अब और नही,,,,अब बस मौन। किनारे पर बैठ कर कंकड़ फेकोगें,,अब तभी तंरगित लहरे उठेगीं। ज़ोरों कि मुस्कुराहट आ गई,,,,यह सोच कि,,,
नदी चंचलता छोड़ दे,,,,
फिर किसी तूफान का आगाज़ हो
और बांधों को ना तोड़ दे,,
ऐसा कभी हुआ है भला,,?
अपने किनारों को खुद ही
काट दे,और शांत होकर
उन्ही किनारों में सिमटना
छोड़ दे,,,,,,,,??????
ना,,ना,,ना,,कभी नही
हो सकता,,,,,,!!!
 पर अभी मौन का पालन होगा😜।

मंगलवार, 5 सितंबर 2017

प्रिये लजाई हैं,,,

                            (चित्राभार इन्टरनेट)

लाज से अभिव्यक्तियां सकुचाई हैं।
प्रीत की ओढ़नी,अधरों तले दबाई है।।

नयनों की शरारत,जुगनू सी झिलमिलाई है ।
ढांप पलक झट से,चहक चमक छुपाई है।।

सुवासित खुले केश घनघटा घुमड़ाई है।
बांधें जो खीज के,वेणी नागिन सी लहराई है।।

अस्त-व्यस्त हुए वसन सुध-बुध गवाई है।
चुनर ढांक रही यौवन,झांक रही तरूणाई है।।

पग चले हो मगन,डगर ही डगमगाई है।।
रीझ रही प्रियतम पर,आज प्रिये मदमाई हैं।।

सोमवार, 4 सितंबर 2017

टीचर मेरी सुपर-स्टार,,🌟⭐🌟⭐🌟

                         (चित्राभार इन्टरनेट)

      चुन्ने-मुन्ने बच्चों की तरफ से उनकी प्यारी अध्यापिका के लिए,,,, शिक्षक दिवस पर तोतली बोली में ढेर सारा प्यार उनके अंदाज़ में,,,मेरी कलम से 🐰🌺


                        टीचर  मेरी   अच्छी हैं,
                       बात सिखाती सच्ची हैं।
                       ए,बी,सी,डी हमें पढ़ातीं,
                       खेल-खेल में हमें सिखातीं।
                       मुझको देतीं हैं 'स्टार',
                       टीचर मेरी 'सुपर-स्टार।

एक दबी सी आस,,,,,,झूठ ही सही

                       (चित्राभार इन्टरनेट)

एक आस है,झूठ ही सही,
दिले खास है,झूठ ही सही।
सफर का हमसफर बना लो,
दबी प्यास है,झूठ ही सही।

तुम मेरे साथ हो,झूठ ही सही,
हाथ में हाथ हो,झूठ ही सही।
कोई शाम मेरे साथ गुज़र लो,
बहकते जज़्बात हो,झूठ ही सही।

भोर बाहों में कसी,झूठ ही सही,
खिले लबों पे हंसी,झूठ ही सही।
सिलवटों को फिर से बिगाड़ लो,
सांसे,सांसों में,फंसी,झूठ ही सही।

घर हो एक हमारा,झूठ ही सही,
प्यार से भरा चौबारा,झूठ ही सही।
मै चौखट पर बाट निहारूँ सांझ को,
सिंदूर से मांग हो भरी,झूठ ही सही।

एक आस है,झूठ ही सही,
दिले खास है,झूठ ही सही,,,,,,,,,,

मंगलवार, 29 अगस्त 2017

तुम होते हो तो,,,,,,

                      ( पार नदी (अतुल) के तट पर
                      जीवन तरंगों से पल्लवित नवपल्लव)


तुम होते हो
तो ज़िन्दगी
साथ चलती है

जैसे काफ़िए से
लिपट गज़ल
साथ चलती है।

जैसे चांद में
सिमट चाँदनी
साथ चलती है।

जैसे फूलों में
बहक महक
साथ चलती है।

तुम होते हो
तो हर शय
साथ चलती है।

लिली🌺🍃

शनिवार, 26 अगस्त 2017

भक्ति के मापदंड क्या,,,,,,?

                      (चित्राभार इन्टरनेट से)

मंदिरों के बाहर पड़े भगवान को चढ़ाए पूजा पुष्प,,,जिनको भक्तगण आंख बंद कर कचर के चले जातेहैं,,।पूरी श्रृद्धा के साथ भगवान की प्रतिमा के मुहँ में ठूंसा हुआ मिष्वान्न ,,, मतलब जब तक भक्त द्वारा चिपकाई गई बरफी प्रभु-प्रतिमा के मुहँ से चिपक ना जाए,,,भक्त को संतुष्टि नही होती। बाद में वही मिठाई का टुकड़ा ज़मीन पर गिर जाता है और लोग उसी पर पैर रख कर बेखबर हो चले जाते हैं,,,। यह सब मैं कई सालों से देखती आ रही हूँ। मन में हमेशा यह प्रश्न आता है,,,,,, क्या भक्तों की भक्ति बस अपनी पूजनथाल का प्रसाद या पूजा समाग्री भगवान को अर्पण करने तक ही सीमित होती है,????
       शिव रात्रि के दिन,,भगवान के श्री लिंग पर चढ़ाया जाने वाला दूध,,,निकासी की उचित व्यवस्था ना होने के कारण कई छोटे मंदिरों में,,रास्ते पर बह कर आता रहता है,,,,भक्त भक्ति में तल्लीन इन्ही पर पैर धर मंदिर में प्रवेश करते रहते हैं।
     इसे उनकी किमकर्तव्यविमूढ़ता भी कहा जा सकता है। अक्सर पूजा के बाद भगवान पर चढ़े फूल-फल को विसर्जित करने की यथोचित व्यवस्था ना होने के कारण मंदिर के बाहर ही फेंक दियें जाते हैं,,,फिर उस पर कुत्ते-बिल्ली जो चाहे मुँह लगाए, कोई फर्क नही पड़ता,,,भक्त अपनी भक्ति जता कर जा चुके होते हैं।
     आज अपने बेटे को ट्यूशन छोड़कर आ रही थी,,,तो किसी के घर के सदस्य बड़ी श्रृद्धा-भक्ति के साथ गणपति प्रतिमा को विसर्जन हेतु ले जा रहे थे। विसर्जन प्रायः हमारे निवास स्थान के पीछे, बायपास सड़क के समानान्तर बनी  नहर में किया जाता है। यह नहर कहीं-कहीं शहर का कचड़ा डालने का एक कचड़ाखाना सा बन गई है। लोग अक्सर बेबाक हो हर प्रकार का अवशिष्ट विसर्जन कर चले जाते हैं।
     मेरे बेटे ने मुझसे प्रश्न किया-" माँ ये गणपति जी की प्रतिमा को उसी नहर में विर्सजित करने ले जा रहे हैं,,,जहाँ हर प्रकार का अवशिष्ट बहाया जाता है??? यह तो बहुत ही गलत है!!!!! मै निरुत्तर थी,,,!!!!
     क्यों नही था मेरे पास जवाब एक बालक के पूछे गए तर्कसंगत प्रश्न का,,,??????
     उत्सवों के महीने शुरू होने वाले हैं,,,। अभी गणपति उत्सव की धूम है,, फिर दुर्गा-पूजा,,और भी कई ऐसे सार्वजनिन पूजोत्सव एक के बाद एक आने वाले हैं। मै भी दुर्गा-पूजा के समय पूरे उत्साह और श्रृद्धा के साथ पूजा पंडालों में जा माँ दुर्गा को पूजा एंव पुष्पांजली अर्पित करती हूँ। पांच दिनों तक पूजा बेदी की पवित्रता का सम्मान हर कोई करता है।
      पूजा के उपरांत मैं ही नही,,अन्य बहुत से श्रृद्धालू पुरोहित से देवी माँ के पूजा-घट से पूजा-पुष्प माँ के आशिर्वाद स्वरूप मांगते हैं। मैं अक्सर इन पुष्पों को अलमारी के कागज़ के नीचे दबा देती हूँ। इससे यह अनुमान लगा सकते हैं कि घट पर चढ़े माँ को अर्पित यह बेलपत्र एंव पुष्प देवी माँ का साक्षात् आशीर्वाद समतुल्य होता है।
     परन्तु एकबार पूजाबेदी से देवी की प्रतिमा जाने के बाद पूजा स्थल से विसर्जन स्थल तक कितने ही प्रतिमा पर पड़े पुष्प ,बेलपत्र यत्र-तत्र गिरते रहते हैं,,,। उनका क्या,,,,,?
       जितने दिन प्रतिमाओं की पूजा होती है,,,तब तक  पवित्रता को आदर दिया जाता है,,,।,पूजन,,विसर्जन के बाद,,अक्सर नदी किनारे प्रतिमाओं के बहाए अंश पड़े मिलते हैं,,,तब तक वह अपनी पवित्रता और दैवत्व सब खो चुके होते हैं भक्तों की नज़रों में। शेष जो रह जाता है वह इन पूजोत्सव के बाद तीव्रता से बढ़ा जल प्रदूषण,,,,।
      मुझे समझ नही आ रहा बालक द्वारा किए गए प्रश्न का क्या उत्तर दूँ। किसको समझाने की आवश्यकता है,,,? बालक को या भक्तों को,,,,???? समझ नही आता नही,,,यदि आप कोई उत्तर दे सकते हैं तो अवश्य दें।

शनिवार, 19 अगस्त 2017

मन को क्यूँ गौरैया बना डाला,,,,

                       (चित्राभार इन्टरनेट से)

मन को क्यों तूने गौरैया बना डाला,,
बनाया भी अगर तो उसकी मुंडेर से
खुद को क्यों परचा डाला,,,?

रोज़ जाता है उड़ कर तेरी खिड़की
पर लिए एक आस ,,,,,,,,,,
कुछ प्यार भरे दानों और चाहत
की लिए प्यास ,,,,,,,,
चल पागल! उड़ जा हो जा फुर्रररररररर
अभी घर है भरा कौन देखे तुझे
चल हट,,हो जा दुर्ररररररररररर,,,
तूने तो इस खिड़की पर अपना
घोंसला ही बना डाला,,,

मन को क्यों तूने,,,,,,,,,,,,,

बावली सी चिड़िया,,तेरा बावला सा मन
फुदक रही सुबह से लिए
 एक प्यार भरी तड़पन,,,,
झिड़कियों पर भी ना उड़ती,अंदर रही झांक
दिख जाएं कहीं मालिक शायद खुली
हो कोई फांक,,,,
जा देख कहीं और बिखरा हो कोई दाना
यही बोल गए शायद अब भूल के ना आना
इस दर को तूने ठीकाना ही बना डाला,,

मन को क्यों तूने,,,,,,,,

चली थी बड़ा खुद की अहमियत परखने
झूठी सी तल्खियों से पंख फटकने
अब मटक रही सूनी मुंडेर पर
इधर-उधर,,,,
जा अभी घर है भरा नही तेरी कोई
करेगा तेरी फिकर,,,
जब मन हो अकेला तब ही वो गौरैया
बुलाएं, कई कई बार तुझे अह्लाद
से सहलाएं,,,
तूने तो उसे अपना अधिकार ही
समझ डाला,,,

मन को क्यूँ तूने,,,,,,,

लिली😊