मंगलवार, 16 जनवरी 2018

सरदी,,

                       (चित्राभार इन्टरनेट)

सरदी
⛄❄⛄❄❄

नरम कम्बलों
में कटती नही
सर्दी,,,

तेरे एहसासों
की गर्माहट चाहे
सर्दी

आंगन की धूप
में तेरा साथ चाहें
सर्दी,,

मूंगफली की चटख
तेरी बातों का नमक चाहे
सर्दी,,,

मेरी ठंडी हथेलियां
तेरी पकड़ चाहे
सर्दी,,,

गर्म पकौड़े संग
तेरी शरारती चटनी चाहे
सर्दी,,,

रात की धुंध में
तुममे खो जाना चाहे
सर्दी,,,,

आओ तुम करीब
देखो कबसे बुलाए
सर्दी,,,,

लिली ❄

सोमवार, 15 जनवरी 2018

छोटे भोलू का मौन,,,

                      (चित्राभार इन्टरनेट)

बालकविता

👶👶👶👶👶👶👶

घपलू-गपलू भोलू जी,
जाते हैं स्कूल को जी।

मोज़े,टोपी कोट पहन,
करते भारी बैग  वहन।

गाल हैं फूले आंखे गुम,
चिन्ता में क्यों खोए तुम।

साथी करते चटर पटर,
भोलू जी को नही खबर।

सुबह उठा देती हैं मम्मी,
भूले सब जीवन की नरमी।

याद बहुत  आए रजाई,
टीवी, टाॅफी,चाॅको पाई।

मस्ती भूल स्कूल है जाना,
छुट्टी का ना  मिले बहाना।

पापा को ऑफिस की टेंशन,
उलझा घर में मम्मी का मन।

भोलू का दुख समझे कौन?
खोई आंखें,मासूम सा मौन।

मन के हारे हार है,,,

                         (चित्राभार इन्टरनेट)

बनी बेड़ियां रीतियाँ
कैसे पनपे प्रीत,
मन के हारे हार है,
मन के जीते जीत।।

कौन बजाए बाँसुरी,
कौन सुनाए गीत।
मुरझाई कलियाँ सभी
आवे नहि मनमीत।।

मन के हारे हार है
मन के जीते जीत,,,,

सुर नहि पकड़े ढोलकी,
तुक नहि बने सटीक।
तालों की लय भागती,
रूठा  है संगीत।।

मन के हारे हार है
मन के जीते जीत।

मधुमासी वसुधा सजी
उठे जिया मे टीस ।
मन की ऋतुएं हो रही,
सकुचाई सी शीत।।

मन के हारे हार है,
मन के जीते जीत।।

लिली मित्रा 🌷

रविवार, 14 जनवरी 2018

भावों का बवंडर

                   (चित्र एलिफेंटा की गुफा से, मेरे द्वारा)

भावों का
जलधि जब मन
के किनारों पर
उत्पात करता है,,,

अंतर की
गहराइयों में कहीं
धरा का स्खलन
भूकंप का केन्द्र बनता है,,,

अभिव्यक्तियां तब
एक तबाही सी,
सारे तटों और सीमाओं
को तोड़ उथल पड़ती हैं
एक नए सृजन का
आधार गढ़ती हैं,,,

गुहाओं में खुदे
भित्ती चित्रों को देख
हतप्रभ थी,
भावों के बवंडर में
घूमती सृजन की
अनुपम अभिव्यक्ति थी,,

जिसने कठोर
प्रस्तरों को खोदकर
कालजयी कलाकृतियां
रच डाली,,,,

कल्पनाओं के
हथौड़ों से पीट
अलौकिक भित्तियां 
गढ़ डाली,,,,

निर्जन पहाड़ों
पर जीवन का श्रृंगार
कर गईं,
सृजन की प्रसव
वेदना, कलाकृतियों
की अनुपम
धरोहर धर गईं,,,,




सोमवार, 8 जनवरी 2018

रहगुज़र सा दिल रखती हूँ

                              (चित्राभार गुल्लू)

अब मंज़िल पर निगाह नही,निगाह में मंज़िल रखती हूँ,
मै सफर में हूँ मशगूल यारों,रहगुज़र सा दिल रखती हूँ।

कड़ी धूप क्या झुलसाएगी मेरी दरख्तों की हरियाली,
जड़ों को पत्थरों से नमी सोखने के काबिल रखती हूँ।

वो मेरा चाँद होगा मेरी गिरफ्त-ए-आगोश से बहुत दूर,
अपने दिल कि खिड़कियों से नज़रे हासिल रखती हूँ।

शिकवा क्या करूँ तेरे ना मिल पाने का बता ऐ हमदम!
सांसों की हर आवाजाही में हवा सा शामिल रखती हूँ।

तेरे आने की आस जलाए रखती है चराग़-ए-मुहब्बत,
इसी रौशनी के साए में उम्मीद को कामिल रखती हूँ।

लिली😊


मंगलवार, 2 जनवरी 2018

सफर

                     (चित्राभार इन्टरनेट)

पटरियों पर
दौड़ती रेल
सी रफ्तार
है ज़िन्दगी

देर रात जाग
कर देखती रही
आंखें बाहर के
अंधेरे,चांदनी
फैली तो थी
पर सब कुछ
दिखकर भी
स्पष्ट नही था,,,

आंखे जैसे
टटोल कर
तराश रही
थीं बाहर के
अंधेरे,ना जाने
क्या आकार
देने का प्रयास
कर रहे थे मेरे
अंतस के दृष्टिकोण??

आने वाला दौड़कर
पीछे कि ओर
भागता सा,,,
पृथ्वी की देह
के उभार की
रेखाएं खोजती
मैं,बहुत देर तक
टटोलती रही
तराशती रही
सोचती रही,,,

यह कैसी
अस्पष्टता???
कैसी उलझन??
मै किस सफर
पर अग्रसर
रेल सी भागती?
पटरियां कभी
दूर तक आधार
प्रदान करती,,
तो कभी स्टेशन
से पूर्व झट से
एक से दो,,,
दो से तीन
निकल कर
फैल जाती हुईं,,
गन्तवय तो पता
था इस सफर का
पर जिस सफर पर
ज़िन्दगी सवार है
वह इतनी अस्पष्ट
क्यों हो चली है?

डरा रहा था
खिड़की के बाहर
का अंधेरा निर्जन,
चाँदनी पहली बार
सफेद धुंध सी लगी,
कैसे चीरू इस
धुंध को?पसरती
ही जा रहा हर तरफ,,

मन सिमटता
जा रहा अपनी
खोह में,परिन्दों
सा फड़फड़ता
नही अब, किसी
शाख पर बैठ
जाना चाहता
है,दुबक कर,,
सरदियों की
भोर है अभी
कुहासे से भरी
छटने में वक्त
लगेगा शायद,,
तब तक अस्पष्ट
ही सही,कुछ
नए अनुभव
छिपे हों,,
तब तक सब
धुंधला ही सही,,,

लिली 😊

यूँ सताया ना करो,,

                      (चित्राभार इन्टरनेट)

मेरी हर शिकायत पर यूँ मुस्कुराया ना करो,
दिल जलता है बड़ा देखो यूँ सताया ना करो।

खिलता कंवल हूँ कभी जी भर के तो देख,
बेरूखी की तपिश से इसे यूँ सुखाया ना करो।

शब्दों की फुहार से एहसासी चमन ना खिला,
जज़्बातों की आंधी में कसक यूँ बहाया ना करो।

करीब बैठों कभी कांधों पर सिर टिकाऊँ मैं,
रूहानी दलीलें दे मुझे, यूँ बहकाया ना करो।

किताबों में सुखे गुलाब सी नज़र आए ये मुहब्बत,
दिली किताब में ताज़े फूलों को यूँ दबाया ना करो।