मंगलवार, 26 सितंबर 2017

बेवजह की भी एक वजह,,

                       (चित्राभार इन्टरनेट )

हसरतों की लहरें थमीं थमीं सी हैं,,,। एक चट्टान सी है खड़ी साहिल पर,,,,,बड़ी दूर से अपनी ही धुन में मदमस्त लहरें उन्मादीं हो आती हैं,,,,चट्टान से टकरा कर सारा उन्माद छटक पड़ता है,,,,। उन्मादी वेग का चट्टान से टकराव होता है तो एक समूची सी दिखने वाली लहर असंख्य छोटी-छोटी जल बिन्दुओं में बट कर बड़ी दूर तक,,, बड़ी ऊँचाईं तक फैल जाती है,,,,,,,नीचे गिरती है,,,और वापस लौट जाती है,,,।
         कल्पनाओं के पंछीं आवारा मन के असीम आकाश में उड़ते उड़ते जैसे थक कर बिजली के तारों ,,और पेड़ों की शाखों पर बैठ कर सुस्ताने लगे हैं। दम फूल रहा है उनका भी,,,बस उड़ान है आकाश में डैने दुखने लगे अब ,,,,, थकान को आराम एक आधार पर ही मिलता है,,,,,यही सोच रहे हैं,,,पेड़ों की शाखों और बिजली के तारों पर बैठकर,,,,,,,,,,!
         जीवन से मृत्यु के इस लम्बे सफर में कई और छोटे- बड़े 'सफर' अंतरनिहित होते हैं,,,,,। जैसे कि,,,,, घर के किसी कमरे से,,रसोई तक जाना,,,, घर से बाज़ार तक जाना फिर वापस घर को आना,,,एक शहर से दूसरे शहर जाना,,,,ऐसे ही बहुत से 'सफर',,,,,रोज़ाना,,हर पल,, हम तय करते हैं,,,।
      सफर का एक लक्ष्य होता है,,,एक वजह होती है,,एक परिणाम भी होता है,,,जो सफर की सफलता के 'निर्धारक' होते हैं,,,,!
        कुछ सफर ऐसे भी होते हैं,,,,जिनका कोई लक्ष्य नही होता,,,,कोई निर्धारित वजह नही होती,,बस रेल की पटरियों से,,,एक के समानान्तर दूसरी चलती रहती है।
       पर बेवजह शायद कुछ भी नही होता,,रेल की पटरियां ही 'रेल' को चलने का आधार प्रदान करती हैं।
      पटरियां गड़बड़ाईं और रेल दुर्घटना स्थान ले जाती है।
   ये तर्क भी बड़ी कमाल की चीज़ है,,,,भावनाओं की उन्मादी लहरों को किनारों पर खड़ी ठोस चट्टान से अटका देती हैं।
जब कल्पनाओं के पंक्षीं हांफ जाएं मन मनमौजी आसमान की सैर करते करते,,,,तब उन्हे तर्क के तारों पर बिठा देना चाहिए,,,,,। सामन्जस्य बना रहता है,,,,।
         एक मुख्य सफर में अंतरनिहित कई छोटे-छोटे 'महत्वपूर्ण सफरों' के साथ-साथ,,, समानान्तरी बेवजह लगने वाले सफर को भी चलते रहने देना चाहिए,,,,, लेकिन ये सफर जब हावी होने लगें,,,,तब तर्कों की रेलगाड़ी चला देनी चाहिए,,,,,। पुनः वही,,,,,,,,,,,, सामन्जस्य बना रहता है!
     

शुक्रवार, 15 सितंबर 2017

तुम्हारा इन्तेज़ार लिखना है,,,,,

                     (चित्राभार इन्टरनेट)

🌞तुम्हारा इन्तेज़ार लिखना है🌞
-----------------------------------

एक इन्तेज़ार हो तुम,,,और मैं अपने इन्तेज़ार को लिखकर गुज़ार रही हूँ। बेचैन सुनी दोपहर ,,जो कभी कभी बहुत ख़ामोश होती हैं। कोई आव़ाज नही सुनाई देती ,,सिवाय छत के पंखे के चलने,,,या कुछ अंतराल पर नीचे सड़क पर गुज़रते किसी स्कूटर या कार की आवाज़ के।
      चिलचिलाती सी धूप से झुलसते पेड़,,, जिन्हे शाम की शीतलता का इन्तेज़ार होता है। उन झुलसे पेड़ों को शाम की शीतलता नसीब होती है,,,,,पर मेरी इन्तेज़ारी दोपहर को शाम की शीतलता नही नसीब,,,,,,,,,,,,।
     कभी-कभी समय बेहिसाब होता है,,काटे नही कटता,,,,दिल बहलाने के समान भी बहुत ,,,पर दिल है कि बहलने को राज़ी नही होता,,,,,,!
      फिर मुझे लिखना पड़ता तुझे,,,,क्या करूँ तू नही तो तेरा जिक्र ही सही,,,,कुछ तो है,,जो तुझे मेरे करीब होने का अहसास कराता है।
     कभी कभी लगता है,,,तुझे पा लेने के ख्याल से बेहतर है,,,तुझे सोचना,,तुझे लिखना,,,!! इसमें तुझे खोने का डर नही होता,,तेरे आने,,,और आकर फिर चले जाने का ख़ौफ नही होता,,,,।
       ये जो तुम एक मेघ के टुकड़े से आकर बेचैन चिलचिलाते सूरज को ढक ,,,,अपने आने का एहसास दिलाते हो,,, इससे मेरा मन नही भरता। बल्कि और तड़प उठता है।
     तुम्हे जाने की जल्दी होती है,,,,और मुझे  तुम्हे रोकर रखने की पुरजोर चाहत,,,, । बहुत सोचकर एक राह निकाली है,,, अब आने के लिए नही कहना है,,,,'लेकिन तुम आओगे' इस आस को जिलाए रखना है,,,,,,।
चलो अब आने कि ज़रूरत नही तुम्हे,,,,, तुम बस 'एक वादा' रख दो मेरे आगे,,,,,,मुझे अब इन्तेज़ार रास आने लगा है।

लिली 😊

बुधवार, 13 सितंबर 2017

हिन्दी दिवस विशेष

                         (चित्राभार इन्टरनेट)

समस्त भारतवासियों को हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं!

मै एक गृहिणी हूँ, और हिन्दी को राष्ट्रभाषा रूप में प्रचारित एंव प्रसारित होने और ना हो पाने के कारणों पर मेरा दृष्टिकोंण, भाषा अधिकारियों  से वैभिन्यता रखता हो,उनकी दृष्टि में उतना तर्कसम्मत और वैज्ञानिक ना हो। इसके बावजूद मेरा दृष्टिकोण एक आम भारतीय समुदाय का प्रतिनिधित्व अवश्य करता है  ऐसा मेरा मनना है।
     भारत सतरंगी संस्कृति का समागम है, कितनी भाषाएं,उपभाषाएं,आंचलिक भाषाएं यहाँ बोली जाती हैं,, इसका आंकड़ा तो मुझे ज्ञात नही,इतना जानती हूँ की 15 प्रमुख भाषाओं को संविधान द्वारा मान्यता प्राप्त है। लोग अंग्रेजी को हिन्दी का कट्टर दुश्मन मान कर चल रहे हैं, पर अपने ही घर में हिन्दी अपने अस्तित्व के बचाव मे जूझ रही है,,यह भी अनदेखा नही किया जा सकता।
    कभी आठवीं अनुसूची में भोजपुरी शामिल के लिए अन्शन,कभी राजस्थानी की मांग। 'बोलिओं' के आधार पर नए राज्यों के गठन की मांग,कहीं 'तेलंगाना'...तो कहीं 'झारखंड'।
      ऐसे अनेक उदाहरण हैं, गौरतलब है कि जूझा किस समस्या से जाए? घर के भेदी से? या विदेशी आक्रमणकारी से।
     'अनेकता में एकता' की बात बड़े गर्व से 'कलम' से लिख देते हैं हम, पर क्या यह जुमला हमारे दिलों में अंकित है?
        एक वटवृक्ष सी है 'हिन्दी' कई आंचलिक,क्षेत्रीय भाषाओं की शाखाएं इसे घनीभूत करती हैं,,सशक्ता प्रदान करती हैं। और हम भाषायी राजनीति की कुल्हाड़ी बड़ी निर्ममता से चला रहे हैं।
    अब करती हूँ बात अंग्रेजी भाषा की,तो जनाब भाषा कोई भी बुरी नही होती जिसमें अभिव्यक्ति मुखरित हो वही भाषा मधुर बन जाए। परन्तु सामाजिक प्रतिष्ठा की पहचान बना कर किसी भाषा को जबरन बोलने और सीखने पर मजबूर कर देना,,अभिव्यक्ति की मधुरता और स्वाभाविकता का गला घोंटता सा दिखता है(कृपया मेरे इन विचारों को एक आम नागरिक के दृष्टिकोण से लें,)
      घरों में बच्चे के जन्म लेते ही माँ,'जोकि सार्वजनिक स्थलों पर अंग्रेजी बोलना सामाजिक प्रतिष्ठा का प्रतीक है' ,,कि दुर्भावना से ग्रसित है... बच्चे के द्वारा प्रथम उच्चारित शब्द 'माँ' नही 'मम्मी' सुनना पसंद करती है। 'पिता' के लिए 'बाबा' 'बापू' 'बाबूजी' ना सिखा कर 'पापा' 'डैड" बोलना सिखाती है।
   स्कूलों में अंग्रेज़ी 'आसान वाक्यों' वाले पर्चे वितरीत किए जाते हैं,,,अविभावक-शिक्षक मिलन दिवसों पर ,,शिक्षकों द्वारा,,यह 'गुर' दिए जाते हैं कि रोज़मर्रा में प्रयोग आने वाली चीज़ों के नामों के लिए अंग्रेज़ी शब्द व्यवहार में लाए जाएं।
       मतलब आप अगर ठंडे दिमाग से सोचें तो पाएंगें कि- किस तरह से किसी भाषा को नसों में खून की तरह बहाया जा सकता है, वह मनोवैज्ञानिक खुराक़ हम ले रहे हैं।
    ऐसी "मनोवैज्ञानिक खुराकें" यदि 'हिन्दी' के लिए दी जाती तो आज "हिन्दी" इतनी खस्ताहाल अपने खिरते स्तर को बचाने की गुहार ना लगाती पाई जाती।
      तो बंधुओं और विस्तार की आवश्यकता नही शायद,,इसी से अनुमान लगा लिया जा सकता है कि- "माॅम-डैड" के प्रथम शब्द उच्चारण सीखने वाली संस्कृति के लोग जब नौकरशाह बन बैठते हैं,तब हम जैसे लोग 'हिन्दी दिवस' के आयोजनों पर हिन्दी के गिरते स्तर पर "चर्चा और उपाय" पर अपने विचार लिखते नज़र आते हैं।
  लेखनी को विराम देती हूँ,,वैसे ये रूकना चाह नही रही।


रविवार, 10 सितंबर 2017

मै गीत हूँ उसके लिए,,,

                        (चित्राभार इन्टरनेट)

मै गीत हूँ
उसके लिए
मेरे हर
अंदाज़ को
जबतक वो
गुनगुनाता नही
उसे चैन आता नही

मै ठहर हूँ
उसके लिए
सरसरी नज़र
से मुझे देखकर
उसको सुकून
आता नही,,,,,

किसने कहा
कि मेरा प्यार
सहज है उसके लिए,,?
मुझे पढ़ना होता है,,
मुझको जीना होता है,,
मुझे घोल कर पीना होता है,,
तब कहीं जाकर
नसों में मै प्रवाहित
होती हूँ, लहू की तरह,,,

वो कहता है मुझसे-
 "बोलती हो न,
 मन की बोला करूँ,,
प्यार हो ईश्वरीय अनुभूति
के मानिंद
पर हमेशा नही बोलता"
गहनतम अनुभूति हूँ
मै उसके लिए
नाद स्वर कभी कभी
ही प्रस्फुटित होता है,,,,,,,

शनिवार, 9 सितंबर 2017

स्वच्छ निर्मल रखनी है गंगा,,,,

                        (चित्राभार इन्टरनेट)


मन चंगा तो ,
कठौती में गंगा।
पाप धो धोकर
हो गई मैली गंगा।

वैदिक संस्कृति ,
की,कल कल गंगा।
सिकुड़ रही अब,
विस्तृत गंगा ।

पतित पावनी,
हर हर गंगा।
निज अस्तित्व ,
को गुहारे गंगा।

शब्दों मे ही पावे
भक्ति माँ गंगा
कर्मों से करते
हम,मैली गंगा।

माँ भारती का
आंचल है गंगा
स्वच्छ निर्मल
रखनी है गंगा।।

शुक्रवार, 8 सितंबर 2017

तीनों बन्दर 'फ़ीलिंग फ़्री'

                        (चित्राभार इन्टरनेट)


बापू जी के बंदर तीन
दिखे एकदिन बड़े गम़गीन
मैने पूछा-"बंदर भाई!
चेहरे पर क्यों गम़गीनी छाई?"

बोले बन्दर नम्बर वन,
बड़ा दुखी है मेरा मन।
बंद आँखें पर सुनूँ बुराई,
मोहे भाए ना ये खटाई।

बोले बन्दर नम्बर टू
आँखें कैसे बंद कर लूँ?
हाथ कान पे रखे हूँ,
बुरा आँख से देखे हूँ?

बोले बन्दर नम्बर तीन,
कैसे बजाऊँ अपनी बीन?
बंद मुँह कर रहा ना जाय,
देखूँ सुनूँ तो गुस्सा आयें।

बात तो बोले तीनों ठीक ,
पर ठहरे एक सीख प्रतीक !
मिल जाए इक अचूक निदान,
समस्या विकट तारो भगवान!

तकनीकि का भला हो भाई,
बना दिया जो ये   मो-बा-इल।
सब कुछ भूलकर इसमे गुम,
लेकर घूमें अब हाथ में दुम ।

तभी दिखे एक मस्त कलन्दर,
लीन मग्न मोबाइल के अन्दर।
सीख प्रतीक के उत्तम 'सिम्बल',
आए चौथे 'टेक्नोसेवी बन्दर'।

इन्हें बुरा ना दिखता कुछ
सुनते मन की स्क्रीन पे झुक
आसपास सब भूल के घुप
बोलें मुश्किल से दो टुक।

हो गए मुक्त    बन्दर तीन ,
जश्न मनाएँ तक-धिन-धिन!!
सेल्फी खींची वायरल की,
तीनों बन्दर फ़ीलिंग फ्री ।

गुरुवार, 7 सितंबर 2017

गप्पू गणपति

                       (चित्राभार इंटरनेट)

   
बालकविता
**************

गप्पू गप्पू गंग गणपति।
भोले भाले गंग गणपति।।

भोग लगें जब मोदक के।
जम के खाएँ मन भर के।।


प्रेम भाव विघलित करता।
प्रभु हृदय विचलित करता।।


भक्तों की भक्ति पर कुर्बान।
दिए प्रसन्न हो अक्षुण्ण वरदान।।

आया जब जाने का दिन।
छिप गए सबको बोले बिन।।

मन मोदक पर अटक गया।
साल प्रतीक्षा,मुँह लटक गया।।

प्रिय मोदक और मूषक संग।
चले गणपति गंग गंग गंग।।

बोलो सब मिल एकसुर ताल।
जल्दी आना फिर अगले साल।।